Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला में कानपुर, आगरा, नोएडा, इलाहाबाद समेत कई जगहों के संपादकों के तबादले

नवीन पटेल की नई भर्ती… अलीगढ़ को नया संपादक मिला… अमर उजाला अखबार में कई संपादक बदल दिए गए हैं. लखनऊ संस्करण के संपादक राजीव सिंह के रिटायर होने के बाद कानपुर के संपादक विजय त्रिपाठी को लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. कानपुर में आगरा के संपादक विनोद पुरोहित को भेजा जा रहा है.

आगरा का संपादक पद नोएडा के संपादक भूपेंद्र सिंह को दिया जा रहा है. नोएडा में संपादक का पद इलाहाबाद के संपादक मनोज मिश्र को दिया गया है. इलाहाबाद की जिम्मेदारी नवीन पटेल को दी गई है जिन्हें हाल में ही दैनिक जागरण आगरा से तोड़कर लाया गया है.

अलीगढ़ में देहरादून के न्यूज एडिटर कुमार अतुल को संपादक बना कर भेजा गया है. अभी तक अलीगढ़ यूनिट आगरा के विनोद पुरोहित ही देख रहे थे. अलीगढ़ में अरुण आदित्य थे जिन्हें गोरखपुर का संपादक बनाया गया और अलीगढ़ की जिम्मेदारी आगरा के संपादक के हवाले कर दी गई. अब अलीगढ़ को नया संपादक कुमार अतुल के रूप में मिला है.

कानपुर से डिप्टी न्यूज एडिटर नीरज तिवारी के नोएडा ट्रांसफर किए जाने की सूचना है.

लखनऊ से रिटायर हुए राजीव सिंह को नोएडा में कोई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है.

सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज में आज नवीन पटेल ने ज्वाइन कर लिया है. प्रयागराज के मनोज मिश्रा एक हफ्ते की छुट्टी पर चले गए हैं और अगले सोमवार को नोएडा ज्वाइन करेंगे. भूपेंद्र सिंह कल आगरा ज्वाइन करेंगे.

विनोद पुरोहित कल कानपुर ज्वाइन करेंगे. विजय त्रिपाठी ने आज लखनऊ पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है.

इसे भी पढ़ें-

अमर उजाला लखनऊ के नए संपादक बने विजय त्रिपाठी, रिटायर हो गए राजीव सिंह

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन