Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

झूठ और तिकड़म से दुखी इस कांग्रेस प्रवक्ता ने अमीश देवगन की पोल खोल दी, देखें स्क्रीनशॉट

अनिल यादव-

आज 7 बजे News18 India की इस recorded डिबेट के लिए मेरी पार्टी ने मुझे अधिकृत किया और चैनल से मुझे कॉल भी आया लेकिन रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले मुझे कहा गया कि डिबेट कैंसिल हो गई।

अब देखा की AMISH DEVGAN बिना मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) के प्रवक्ता के ही डिबेट करवा रहे हैं।

पहले भी ऐसा एक दो बार हुआ है पूछने पर पता चलता है कि भाजपा वालों ने आपसे डिबेट करने के लिए मना किया है।

चैनल से मेरा सवाल-

  • चैनल पर कौन बैठेगा, जब ये भाजपा डिसाइड करती है तो किस मुद्दे पर डिबेट करवानी है ये भी भाजपा ही डिसाइड करती होगी??
  • ऐसे में आपको निष्पक्ष पत्रकार या निष्पक्ष चैनल कैसा कहा जाए?
  • मुख्य विपक्षी दल को इतने महत्पूर्ण मुद्दे पर ना शामिल करवा कर और सारा दोष कांग्रेस पर मढ़ कर आप भाजपा के पक्ष में एक एकतरफा माहौल नहीं बना रहे?
  • क्या ये आपकी अपनी कर्तव्यनिष्ठा से धोखेबाजी नहीं है??

भाजपा से मेरा सवाल-

  • मेरी तरह पिछड़ी जाति से आने वाले कुछ दूसरे दल के प्रवक्ताओं के साथ भी कुछ दिन पहले ऐसा ही हुआ, क्या संघी सोच और मनुस्मृति में विश्वास रखने वाली भाजपा हम पिछड़ी जाति के प्रवक्ताओं से डिबेट करने में अपमान महसूस करते हैं??
  • या आपके बदतमीज़ प्रवक्ता हम लोगों से तर्क करने में सक्षम नहीं???
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन