Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार अमित नाइक पर हमले के 3 आरोपी अरेस्ट, सुपारी किसने दी? तलाश में पुलिस

क्यूपेम | गोवा की क्यूपेम पुलिस ने पत्रकार अमित नाइक और उनके दोस्त पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. तीनों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस यह जांच रही है कि हमले के लिए सुपारी किसने दी थी.

पुलिस ने जिन तीन लोगों को अरेस्ट किया है उनमें रेनिटो फ्रांसिस फर्नांडिस, मंदार श्रीधर प्रभु और डेविड जोकिम डिनिज का नाम शामिल है. अभी इसमें और गिरफ्तारियां होने की बात कही जा रही है.

हमला कॉन्ट्रैक्ट लेकर किया गया क्या- पुलिस इस एंगल की जांच इसलिए कर रही है क्योंकि इनमें से किसी का भी नाइक से कोई लेना-देना सामने नहीं आया है.

बता दें कि 14 सितंबर को घर लौटते समय नाइक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था. इसे लेकर पुलिस ने गहन जांच की और नेत्रावली के रास्ते में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की थी.

जांच के दौरान पुलिस नीले रंग की वेन्यू कार के जरिए हमलावरों तक पहुंची थी. इसी कार से नाइक पर हमला हुआ था.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन