Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

ब्लैकमेलिंग और उगाही में फंसा दैनिक भास्कर का स्पेशल करेस्पांडेंट

एक खबर रांची से आ रही है. दैनिक भास्कर झारखंड के स्पेशल करेस्पांडेंट अमित सिंह पर उगाही और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है. झारखंड आवास बोर्ड के एमडी और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को ब्लैकमेल कर दो आवास मांगने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है.

भड़ास के पास इस पूरे प्रकरण से संबंधित व्हाट्सएप चैट और विभाग की तरफ से थाने में की गई लिखित शिकायत की कापी मौजूद है.

बताया जा रहा है कि भास्कर प्रबंधन भी अपने आरोपी रिपोर्टर का भरपूर साथ दे रहा है. मांगें पूरी न होने पर झारखंड आवास बोर्ड के भ्रष्टाचार की खबरें छापी जा रही हैं.

ज्ञात हो कि ब्लैकमेलिंग से संबंधित शिकायत दो महीने पहले कर दिए जाने के बावजूद मांग पूरी न होने पर दैनिक भास्कर अखबार अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर खुद को बेबाक पत्रकारिता करता हुआ दिखा रहा है. इसी के तहत शिकायतकर्ता विभाग के खिलाफ दनादन खबरों की सीरीज निकाली जा रही है.

एक वाट्सअप मैसेज में आरोपी पत्रकार अमित सिंह कह रहे हैं- ”हम भी बड़ा पत्रकार, नेता और ठीकेदार बनने का प्रयास शुरू कर दिए हैं. छोटा भाई आपसे आग्रह किया था. मैन छत मांगा था. आपने मुझे छत तो नहीं दिया. किसी को जमीन पर जमीन दिया और किसी को कुछ नहीं दिया.”

देखें कुछ दस्तावेज-

अगर इस प्रकरण में भास्कर प्रबंधन या आरोपी पत्रकार को कुछ कहना है तो अपना पक्ष भड़ास को मेल [email protected] कर सकते हैं. भड़ास हमेशा आरोपियों के पक्ष को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है ताकि हर पहलू सामने आ सके.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन