Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राजगढ़ के पत्रकार अमिताभ पाण्डेय को मीडिया फेलोशिप मिली, सम्मानित भी किए गए

राजगढ़ : राजगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ पाण्डेय को स्वास्थ्य सम्बंधी विषयो पर विशेष समाचार लिखने के लिए मीडिया फेलोशिप दिये जाने की घोषणा की गई है. यह फेलोशिप यूनाइटेड वे वर्ल्डवाइड, लिली फाउंडेशन एवं रीच नामक संस्थाओं के सहयोग से दी गई. इसके अंतर्गत पाण्डेय को एक प्रशास्ति पत्र एवं 30 हजार रुपये पुरुस्कार स्वरूप दिया गया. चेन्नई में देश के विभिन्न राज्यों से चुने गये 40 पत्रकारों के साथ पाण्डेय भी सम्मानित किए गए.

उल्लेखनीय है कि रीच लिली मीडिया इनिशिएटिव नामक संस्था की ओर से प्रतिवर्ष टी.बी. जैसी गम्भीर बीमारी के बारे में जागरूकता, प्रचार प्रसार के लिए मीडिया फेलोशिप की घोषणा की जाती है. इसके लिए देश भर के पत्रकारों से आवेदन बुलाकर विशेषज्ञों की समिति श्रेष्ठ पत्रकारों का चयन करती है. वर्ष 2017 के लिए कुल पत्रकारों का चयन किया गया है. उनमें अमिताभ पाण्डेय भी शामिल हैं. पाण्डेय को मिले इस सम्मान पर पत्रकार प्रेम वर्मा, गोविन्द बड़ोने, कमल खस और ओम गुप्ता सहित अन्य पत्रकारों ने बधाईयाँ दी है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन