Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिस ने अमिताभ ठाकुर प्रकरण में आरोप-पत्र दाखिल किया

लखनऊ : पुलिस अफ़सर अमिताभ ठाकुर के ख़िलाफ़ पुलिस द्वारा आज 25.10.2021 को सी.जे.एम. कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल कर दिया गया।

ये आरोप पत्र सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह प्रकरण में दर्ज एफ.आई.आर में विवेचना ख़त्म करने के उपरांत दाखिल किया गया।

आरोप पत्र दाखिल करते समय अमिताभ की विडियो कांफेरेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई.

पेशी के दौरान अमिताभ ने न्यायलय के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें जबरन घर में घुस कर पूछताछ के नाम पर अवैध तरीके से गिरफ्तार किया परन्तु आज तक इस प्रकरण के विषय में उनसे कोई पूछताछ नहीं की गयी है, और न ही उनके पक्ष को सुना गया.

ज्ञात हो कि अमिताभ ठाकुर सशरीर कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बात रखने के लिए कोर्ट से कई दफे अनुरोध कर चुके हैं पर उन्हें जेल से ही वीडियो कोनफ़्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया जाता है।

माना जा रहा है कि आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अमिताभ ठाकुर के वकील इस प्रकरण में अपनी बात दमदार तरीक़े से रखेंगे और पुलिस की कहानी के सच झूठ का पर्दाफ़ाश करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सिंहासन चौहान

    October 25, 2021 at 8:21 pm

    जब तक चार्ज शीट नहीं दाखिल होती है तब तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के थ्रू ही पेशी होती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन