Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमिताभ ठाकुर प्रकरण : जमानत पर सुनवाई चार को, जेल में जान का खतरा, सीओ भी गिरफ़्तार

-अमिताभ ठाकुर की ज़मानत के लिए लखनऊ सेशन कोर्ट में लगी याचिका पर सुनवाई चार अक्टूबर को होगी। cjm कोर्ट से अमिताभ की ज़मानत याचिका पहले ही ख़ारिज हो चुकी है।

-जिस मामले में आरोपी बनाकर अमिताभ ठाकुर को फटाफट गिरफ़्तार किया गया, उसी मामले में बनारस में एक केस दर्ज कर एक सीओ अमरेश सिंह बघेल को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। ये घटना उनतीस सितम्बर के आसपास की है।

– निलंबित CO अमरेश बघेल के विरुद्ध थाना लंका में मुक़दमा दर्ज किया गया। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज। रात भर चली पूछताछ के बाद निलंबित CO अमरेश बघेल गिरफ्तार किए गए।

-एक ही केस में तीन अलग अलग एफआई आर दर्ज किए जा चुके हैं। एक दिल्ली, एक लखनऊ और एक बनारस। ये कहाँ का नियम है कि एक केस में तीन अलग अलग शहरों में एफआईआर दर्ज हो? क़ायदे से सभी केस एक ही जगह स्थानांतरित होने चाहिए।

-लखनऊ जेल में अमिताभ ठाकुर को जान का गम्भीर ख़तरा है। अंडर ट्रायल अमिताभ ठाकुर को कई हट्टे कट्ठे सजायाफ़्ता क़ैदियों के साथ रखा गया है जिन्हें हत्या और रेप के मामलों में सजा हो चुकी है।

-लखनऊ जेल में अमिताभ ठाकुर का स्वास्थ्य गड़बड़ है। हाथ और पैर में इंजरी है। इलाज में लापरवाही बरती जा रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन