Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ पर किताब लिख रहे अमिताभ ठाकुर ने तथ्यों की जाँच के लिए सीएम से मांगा मिलने का समय

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके संबंध में लिखी जा रही पुस्तक हेतु समय देने का अनुरोध किया है.

योगी आदित्यनाथ को भेजे अपने पत्र में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे व्यापक लोक हित में आदित्यनाथ के राजनीतिक जीवन में समय-समय पर विधिक प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में लगे आरोपों, उनकी सत्यता और उनके परिणीति के संबंध में तथ्यपरक पुस्तक लिख रहे हैं. इस पुस्तक Tryst with law: Yogi Adityanath (कानून से मुठभेड़: योगी आदित्यनाथ) को प्रारंभ करने के पूर्व वे इसके संबंध में उनसे मिलकर प्राथमिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं.

अतः उन्होंने योगी आदित्यनाथ से अपने व्यस्ततम समय से लोकहित के इस कार्य हेतु अपनी सुविधानुसार आधा घंटा समय दिए जाने का अनुरोध किया है.

पत्र श्री आदित्यनाथ को व्यक्तिगत स्तर पर प्रेषित किए जाने के कारण उसकी प्रति सार्वजनिक नहीं की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन