Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

AMRAPALI GOLF HOMES AND KINGSWOOD SOCIETY : बेसमेंट बना मच्छरों का अड्डा, निवासियों का स्वास्थ्य खतरे में

NBCC, AAOA और FMS की लापरवाही उजागर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड सोसायटी के बेसमेंट की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि किसी भी समय डेंगू, मलेरिया और महामारी का प्रकोप फैल सकता है। आज निरीक्षण में पाया गया कि बेसमेंट पूरी तरह मलबे, कीचड़ और कचरे से पट चुका है। बरसात का पानी अब तक नहीं निकाला गया है और दुकानदारों द्वारा लेंटर में छेद कर गंदा पानी सीधे बेसमेंट में छोड़ा जा रहा है।

इसके परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में भयंकर दुर्गंध, मच्छर, मक्खियाँ और कीटाणु पनप रहे हैं। निवासियों का कहना है कि यह हालात न केवल असहनीय हैं बल्कि पूरे परिसर के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।

निवासियों ने आरोप लगाया है कि NBCC, FMS एजेंसी और नई चुनी गई AAOA की लापरवाही और उदासीन रवैये के कारण हालात दिन-प्रतिदिन और खराब होते जा रहे हैं। शिकायतों और चेतावनियों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

निवासियों की माँग:
बेसमेंट से तुरंत पानी और मलबा हटाया जाए।
सफाई और कीटाणुनाशन अभियान चलाया जाए।
मच्छरों और बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग की जाए।
दुकानदारों द्वारा बेसमेंट में पानी छोड़ने की प्रथा पर रोक लगाई जाए।

निवासियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूर होकर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। साथ ही, किसी भी स्वास्थ्य संकट के लिए NBCC. AAOA और FMS को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन