Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नई बनी आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरी, लोगों मे डर का माहौल, NBCC बेपरवाह!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आज आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में एक फ्लैट की छत का हिसा गिर गया, जबकि यह सोसाइटी नई निर्मित है। एनबीसीसी द्वारा निर्मित इस सोसाइटी की छतें गिरने लगी हैं, जबकि अभी तक यहां लोगों ने रहना भी शुरू नहीं किया है।

होम बायर्स का आरोप है कि एनबीसीसी ने बेहद घटिया क्वालिटी का निर्माण किया है, जिसकी वजह से निर्माण केवल एक साल के भीतर ही खराब हो रहा है। इसके अलावा, अब तक सीआर (कोर्ट रिसीवर) की ओर से पोजेशन लेटर और चाबियों की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है।

घर खरीदारों ने आरोप लगाए कि एनबीसीसी सोसाइटी को पूरा नहीं कर पाई है और वो काम अधूरे छोड़कर नया प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है।

लोगों का यह भी कहना है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो सुविधाएं और चीजें इस सोसाइटी में दिए जाने का निर्देश दिया गया था, वे अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। साथ ही, एनबीसीसी ने कई फ्लैट्स से गीजर, वॉल आरओ, ट्यूबलाइट, पंखे जैसी आवश्यक चीजें हटा दी हैं, जो पहले दिए जाने का वादा किया गया था।

यह स्थिति देखकर होम बायर्स बेहद परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही। जब वे सीआर ऑफिस जाते हैं, तो वहां घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें जवाब मिलता है कि एनबीसीसी से बात करें। वहीं, एनबीसीसी कहता है कि उनकी रिपोर्टिंग केवल सीआर को है और वे सीधे होम बायर्स से बात नहीं करेंगे।

अब सवाल यह उठता है कि इन परेशान होम बायर्स के लिए कोई समाधान कैसे निकलेगा और वे अपनी शिकायत लेकर कहां जाएं?

देखें ये वीडियो-

https://x.com/yashbhadas/status/1868328211374895366?s=46

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन