Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बढ़ रहा ‘अमृत विचार’ अख़बार का कारवां, लगातार जुड़ रहे पत्रकार, देखें लिस्ट

कुछ ही समय में दैनिक हिंदी समाचार पत्र अमृत विचार नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। इसी कड़ी में संस्थान का कारवां लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और कई लोग अमृत विचार अखबार से जुड़ रहे हैं।

  1. अमृत विचार अखबार लखनऊ में अब संजय कुमार बतौर चीफ सब एडिटर अपनी नई पारी का आगाज करेंगे। संजीव इससे पहले द पायनियर, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द फाइनेंसियल एक्सप्रेस सहित तमाम मीडिया हाउस में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वे दैनिक जागरण छोड़कर अमृत अखबार से जुड़े हैं।
  2. अमृत विचार अखबार लखनऊ में ही दीपक सिंह अब सीनियर सब एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। इससे पूर्व में वे अमर उजाला, जनसंदेश टाइम्स, दैनिक भास्कर, स्वतंत्र भारत समेत कई मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वे संदेश वाहक अखबार छोड़कर अमृत विचार समाचार पत्र से जुड़े हैं।
  3. अमृत विचार अखबार लखनऊ में मधुकर सक्सेना ने बतौर चीफ मैनेजर (मार्केटिंग) के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। इससे पूर्व में वे नेशनल हेराल्ड और पायनियर जैसे मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे।
  4. अमृत विचार अखबार कानपुर में शुभम तिवारी ने बतौर क्राइम रिपोर्टर नई पारी की शुरुआत की है। शुभम इससे पूर्व जनसंदेश और एबीसी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वह दैनिक जागरण को छोड़कर अमृत विचार अखबार से जुड़े हैं।
  5. अमृत विचार अखबार कानपुर में अब मनोज त्रिपाठी सीनियर सब-एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। इससे पूर्व में वे सिटी केबिल, सद्भाव दूत हिंदी दैनिक समेत विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वे दैनिक जागरण को छोड़कर अमृत विचार अखबार से जुड़े हैं।
  6. अमृत विचार अखबार कानपुर में ही अखिलेश मिश्रा बतौर संवादादाता जुड़े हैं। इससे पूर्व में दैनिक जागरण पटना में अखिलेश अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  7. अमृत विचार अखबार कानपुर में अब रोहित मिश्रा बतौर असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग अपनी सेवाएं देंगे। इससे पूर्व में वे राष्ट्रीय सहारा में कार्य कर चुके हैं और अब एबीसी न्यूज़ वेब चैनल छोड़कर अमृत विचार से जुड़े हैं।
  8. अंशु अरोरा ने बतौर फोटो जर्नलिस्ट अमृत विचार अखबार कानपुर में ज्वाइन किया है। इससे पूर्व में वे दैनिक जागरण में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  9. अमृत विचार अखबार कानपुर में संजीव कुमार अवस्थी ने सर्कुलेशन विभाग में ज्वाइन किया है। इससे पहले संजीव दैनिक जागरण सहित कई संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  10. अमृत विचार अखबार फर्रूखाबाद में बतौर ब्यूरो चीफ आनंद मिश्रा जुड़े हैं। इससे पहले वे दैनिक जागरण और हिंदुस्तान अखबार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वे अमर उजाला छोड़कर अमृत विचार समाचार पत्र से जुड़े हैं।
  11. इसी कड़ी में अमृत विचार अखबार बलरामपुर में अनिरुद्ध प्रताप शुक्ला ने बतौर ब्यूरो चीफ ज्वाइन किया है। इससे पहले वे राहत टाइम्स और जन संदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब दैनिक जागरण छोड़कर अमृत विचार अखबार से जुड़े हैं।
  12. अमृत विचार अखबार इटावा में बतौर ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार मिश्रा ने ज्वाइन किया है। बृजेश कुमार अब अमर उजाला छोड़कर अमृत विचार समाचार पत्र से जुड़े हैं।
  13. अमृत विचार अखबार चित्रकूट में बतौर ब्यूरो इंजार्च विकास श्रीवास्तव ने ज्वाइन किया है। इससे पूर्व वे अमर उजाला, दैनिक आज, दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सहारा जैसे तमाम बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं।
  14. अमृत विचार अखबार हमीरपुर में अब बतौर ब्यूरो इंजार्च राजेश सिंह अपनी सेवाएं देंगे। अमर उजाला को छोड़कर राजेश सिंह अमृत विचार समाचार पत्र में जुड़े हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन