Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता की सेक्स सीडी वायरल होने की खबर छापने पर अमर उजाला और दैनिक जागरण पर मुकदमा

खबर अमरोहा से है और खबर उन अखबार वालों से संबंधित है जो खबरों का धंधा करते हैं. दैनिक जागरण और अमर उजाला पर अमरोहा में मुकदमा दर्ज हो गया है. इनका अपराध ये है कि इन्होंने एक भाजपा नेता की सेक्स सीडी वायरल होने की खबर छाप दी. खबर में भाजपा नेता का नाम और पद नहीं है. बावजूद इसके मुकदमा दर्ज हो गया है.

भाजपा नेता का कहना है कि सेक्स सीडी उनकी नहीं है बल्कि छह साल पुरानी है और एक पोर्न साइट से डाउनलोड कर उनके नाम से वायरल की जा रही है. भाजपा नेता इस बात से नाराज हैं कि खबर छापने से पहले उसकी पुष्टि नहीं की गई और न ही उनका वर्जन लिया गया.

देखें एफआईआर में क्या कुछ लिखा गया है-

चर्चा है कि सत्ताधारी पार्टी के दबाव में पुलिस ने कुछ पत्रकारों को उठा भी लिया है. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन