Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनामिका ने ‘स्पेशल स्टोरी’ शुरू की, प्रवीण बने ‘वीपीएल’ के संपादक

स्वतंत्र पत्रकार अनामिका ने एक नई वेबसाइट शुरू की है। अनामिका ने लखनऊ के जयपुरिया कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ वक्त लखनऊ में पत्रकारिता की और फिर एक एनजीओ से जुड़ गईं जिससे वह काफी वक्त जुड़ी रहीं। 2012 में दिल्ली आने के बाद उन्होंने कुछ मैगजीन्स और अखबारों के लिए लिखना शुरु किया। न्यू मीडिया और सोशल मीडिया के क्षेत्र में आने वाली संभावनाओं को समझते हुए उन्होंने अपनी एक वेबसाइट www.specialstory.in शुरु की है। वह बताती हैं कि यह कोई खबरिया वेबसाइट नहीं है बल्कि देश के युवाओं के साथ रोचक जानकारियां साझा करने का एक प्रयास है। उनके मुताबिक इस वेबसाइट पर उन स्टोरीज़ को जगह दी जाएगी जो रोचक होने के साथ साथ जानकारी और ज्ञान से परिपूर्ण होंगी।

उधर, अलीगढ से खबर है कि टीवी पत्रकार प्रवीण कुमार वीपीएल न्यूज़ डॉट काम के संपादक बने हैं. उत्तर प्रदेश राजर्षि दास पुरुषोत्तम मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की उपाधि प्राप्त प्रवीण कुमार ने अलीगढ से प्रकाशित हिंदी सांध्य दैनिक अलीगढ नगरी से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी. फिर जैन टीवी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा. प्रवीण कुमार अलीगढ जिले से जैन टीवी, मौर्या टीवी, आर्यन टीवी, सीएनईवी, न्यूज़ २४, यूएनआई, सीवीवी न्यूज़ सर्विस, न्यूज़ स्ट्रीट, ईटीवी, श्री न्यूज़ समेत ज़ी न्यूज़ नेशनल के लिए कई साल काम कर चुके हैं. वीपीएल न्यूज़ डॉट कॉम की प्रबंधकीय टीम की ओर से मेल भेजकर उन्हें संपादक बनाने की घोषणा की गयी है.

किसी के ज्वाइन करने, इस्तीफा देने, तबादला होने, पुरस्कृत किए जाने की सूचना भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन