Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मीडिया वाले गढ़ते हैं झूठी खबरें और करते हैं सत्य की हत्या, सुनिए प्रो. आनंद प्रधान की जुबानी एक सच्ची कहानी

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्यूनिकेशन यानि आईआईएमसी में छात्रों को लंबे समय से पत्रकारिता की पढ़ाई पढ़ा रहे प्रोफेसर आनंद प्रधान एक जमाने में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं. 19 फरवरी को जब जवाहरलाल यूनिवर्सिटी के छात्रों की बैठक छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में हुई तो इसमें जाने माने पत्रकार पी. साईंनाथ समेत कई पत्रकारों ने अपने विचार रखे.

आनंद प्रधान ने एक सच्चा किस्सा सुनाकर सबको बताया कि आजकल मीडिया वाले किस कदर बेहोश रहते हैं और जानबूझकर सत्ता के इशारे पर काम करते हैं. यही नहीं, वे सत्ता के केंद्रों व एजेंसियों द्वारा प्रदत्त झूठी खबरों में अपनी तरफ से भी मिर्च मसाला लगाने का काम करते हैं. झूठी खबरें गढ़े जाने और सत्य की हत्या करने की मीडिया की नई परंपरा के बारे में प्रो. आनंद प्रधान का यह भाषण इन दिनों काफी चर्चित हो रहा है.

सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=dC1snbbLo0Q

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन