Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘एएनआई’ से ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप पहुंचे आनंद प्रकाश… पुष्पेंद्र राहुल हिमांशु की भी नई पारी

आनंद प्रकाश ने 6 सालों की लंबी पारी खेलने के बाद एएनआई से इस्तीफा देकर इंडिया टुडे चैनल में एसोसिएट सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

उन्होंने करीब 12 सालों की टीवी पत्रकारिता के करियर की शुरुआत सीएनईबी से की थी। इसके बाद NNIS,एसएनबीसी और APN न्यूज चैलने में असाइनमेंट डेस्क पर योगदान दिया।

पिछले 6 सालों ने आनंद प्रकाश एएनआई न्यूज़ एजेंसी के कॉर्डिनेशन(असाइनमेंट)डेस्क से जुड़े हुए थे। इस दौरान इन्होंने कई सारी स्पेशल स्टोरी करवाई, जिन्हें अखबारों और टीवी चैनलों ने प्रमुखता से उठाया।

पुष्पेन्द्र चौधरी और राहुल मिश्रा समाचार नेशन के साथ

शाहजहांपुर से चल रहे चैनल समाचार नेशन की कमान पत्रकार पुष्पेंद्र चौधरी को दी गई है. वे कई चैनल्स में बतौर इनपुट एडिटर काम कर चुके हैं. राहुल मिश्रा भी इसी चैनल से जुड़ गए हैं। ये चैनल कई ओटीटी प्लेटफार्म पर है.

हिमांशु न्यूज नशा में

हिमांशु त्रिपाठी ने न्यूज नशा चैनल में कंटेंट राइटर के तौर पर ज्वाइन किया है. हिमांशु हरदोई जिले के रहने वाले हैं. वे कई अखबारों में भी कार्य कर चुके हैं. डिजिटल न्यूज चैनल UC News में भी वे कार्यरत रहे हैं. अब वे News Nasha में content writer के तौर पर सेवा दे रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन