Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

दानवीर पत्रकार आनंद साहू को मिला सकारात्मक पत्रकारिता सम्मान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने महासमुंद में आयोजित साहू समाज के सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार आनंद साहू को सकरात्मक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया। दूरस्थ ग्रामीण अंचल की बालिका मानसी साहू द्वारा मोदी को लिखे पत्र पर सकारात्मक रिपोर्टिंग के लिए श्री साहू को यह सम्मान दिया गया। स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यमंत्री ने श्री साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि दूरस्थ वनांचल के गांव अचानकपुर के उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता का परिवार बीते 8 साल से पीने की पानी के लिए परेशान था। अपनी तकलीफ पर 10 साल की मासूम बेटी ने पीएम मोदी को मार्मिक पत्र लिखा। इस पर पीएमओ से जारी निर्देश के बाद एक दिन में ही बोर खनन और दूसरे दिन ही हैंडपंप लगाकर इस परिवार को बड़ी राहत दी गई।

इस तरह एक मासूम बालिका की सूझबूझ से वर्षों की समस्या का समाधान हुआ। इस पर आनंद साहू ने नईदुनिया के रायपुर से लेकर राष्ट्रीय संस्करण नईदिल्ली तक सकरात्मक खबर प्रकाशित किया था। श्री साहू नईदुनिया के महासमुंद ब्यूरो चीफ हैं। उन्हें शुभचिंतक और पत्रकारिता से जुड़े लोगों की बधाई और शुभकामनाएं निरंतर मिल रही है।

हम यहां बताना चाहेंगे कि आनंद साहू और उनके परिवार की दानशीलता की चर्चा पहले भी होती रही है। आनंद साहू ने विकास यात्रा 2013 के दौरान मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के लिए अपनी माता देवकी देवी साहू की मंशानुरूप उनकी प्रेरणा से वर्षों की अपनी माता की जमा पूंजी 111111 रुपये छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को दान किया था। इसे तब भड़ास 4 मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। भड़ास4मीडिया की आर्थिक मदद की अपील पर 11 जनवरी 2011 को आनंद साहू ने 11111 रुपये का भेंट किया था।

संबंधित खबरें…

बेमिसाल : पत्रकार आनंद साहू ने किया सरकार को 111111 रुपये दान

xxx

आनंद की तरफ से भड़ास को 11111/-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन