Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

रूबिका लियाकत ने लिया अनंत अंबानी का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, देखें वीडियो

न्यूज़18 इंडिया की नई कंसल्टिंग एडिटर रूबिका लियाक़त ने बड़ा काम किया है. उन्होंने अनंत अंबानी का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लेकर चैनल के बाकी चेहरों को पीछे छोड़ दिया है.

अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी से पहले अनंत अंबानी ने रूबिका से हुई बातचीत में अपना एनिमल प्रेम जाहिर कर दिया. उन्होंने कहा कि, वे वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर काम कर रहे हैं. ये मेरा पैशन है. बेजुबानों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है. जानवरों की सेवा करने की सीख मुझे अपनी मां से मिली है.

मुंबई छोड़कर जामनगर आने के सवाल पर अनंत ने कहा, मैं जितना मुंबई का उतना ही जामनगर का हूं. दादाजी (धीरूभाई) ने जामनगर में रिफाइनरी का सपना देखा था. पिताजी (मुकेश अंबानी) ने दादाजी का सपना पूरा किया. आज जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है.

उन्होंने कहा कि, मेरी मां नीता अंबानी ने जामनगर में 1000 एकड़ का जंगल खड़ा किया. मां ने 1995 से बहुत मेहनत की है. उन्होंने जामनगर में टाउनशिप बनवाई. यहां उन्होंने साढ़े 8 करोड़ पेड़ लगवाए. यहां आज दुनिया का सबसे बड़ा आम का बागीचा है.

अनंत ने वन्य जीवों के लिए स्थापित वनतारा के बारे में बताते हुए कहा कि वन्य जीवों के संरक्षण का यह दुनिया में सबसे बड़ा रेस्क्यू सेंटर है.

बता दें कि मुकेश अंबानी के सुपुत्र अनंत अंबानी की शादी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से होने जा रही है. इन दिनों दोनों परिवार इसे लेकर खास तैयारियों में जुटे हैं.

देखें वीडियो..

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन