Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अपने पुलिस अफसर पति को महिला एंकर के फ्लैट से बरामद करने के बाद पत्नी बोली- ‘रंगे हाथ पकड़ लिया!’

एंकर मोनिका इन्हीं के फ्लैट पर अपने पुलिस अफसर पति को महिला ने बरामद किया

महिला न्यूज़ एंकर के फ्लैट में पकड़े जाने से नाराज पुलिस अफसर ने पत्नी को पीटा

मध्यप्रदेश में स्पेशल डीजी अभियोजन के पद पर तैनात पुरुषोत्तम शर्मा के वीडियो लीक होने के बाद शासन ने हटाया

स्पेशल डीजी पुलिस अभियोजन के पद पर पदस्थ आला अफसर पुरुषोत्तम शर्मा का कल रात वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो उनके ही बेटे ने बनाकर जारी किया और गृहमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर डीजी को शिकायत की। इस वीडियो के पीछे का एक और दूसरा सच है। पत्नी ने जिस फ्लेट पर छापा मारा वहां पुलिस अफसर एक भोपाल की न्यूज एंकर के साथ फ्लेट में मौजूद थे। उसके बाद ही घर पहुंचने पर सारा बवाल और मारपीट हुई। इधर राज्य शासन ने उनका तबादला कर तुरंत कार्यमुक्त भी कर दिया।

इंदौर में भी सालों पहले रह चुके स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिरे, जब कल रात पत्नी की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने कैंची से वार किया और उन्होंने बचाव में पिटाई की। घर के दो कर्मचारी भी बीच-बचाव करते वीडियो में दिखे, वहीं ऊपर की मंजिल पर मौजूद बेटे पार्थ गौतम ने यह वीडियो बनाकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और डीजीपी को भेजते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

दरअसल यह पूरा वाक्या इस कारण हुआ कि अफसर की पत्नी ने पति को रंगे हाथों फ्लेट पर छापा मारकर पकड़ लिया था। पीछा करती हुई पत्नी उस फ्लेट पर पहुंची जहां अफसर पति भोपाल की एक न्यूज एंकर के साथ मौजूद थे। काफी देर तक घंटी बजाने के बाद फ्लेट का दरवाजा न्यूज एंकर ने ही खोला और सामने सोफे पर पुरुषोत्तम शर्मा बैठे थे। बिखरे हुए बाल और जूते पहनते हुए वे पत्नी पर भड़के और कहा कि तुम पीछा करते हुए यहां भी चली आई, वे तो यहाँ सिर्फ मिलने के लिए आए हैं। अपनी पत्नी को उन्होंने कहा कि इस औरत ने मेरा जीना हराम कर रखा है। पत्नी ने जब उन्हें रंगे हाथों पकड़ने की बात कही तो वे भड़कते हुए ये कहते हुए फ्लेट से निकल गए , कि जो मर्जी हो कर लेना।

अफसर के फ्लैट से जाने के बाद छापा मारने वाली उनकी पत्नी ने न्यूज एंकर से पूछताछ की कि कितने समय से उनका यह चक्कर चल रहा है। हालांकि न्यूज एंकर पत्नी के आरोपों से इनकार करती रही और यही बोलती रही कि वे तो उनसे मिलने आए थे। हालांकि फ्लेट पर उस वक्त उन दोनों के अलावा और कोई नहीं था और न्यूज एंकर ने भी टी-शर्ट और शार्ट यानी निकर ही पहन रखी थी।

इस वीडियो के जारी होने के बाद पुलिस महकमे में चटकारे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई, क्योंकि पूर्व में भी शर्मा हनी ट्रैप के वक्त सुर्खियों में आ चुके हैं। बाद में श्री शर्मा ने मीडिया के लिए इस पूरे घटनाक्रम पर बयान जारी करते हुए कहा कि ये उनका निजी मामला है और उनकी पत्नी लगातर उन्हें इसी तरह प्रताड़ित करती रही है। उसने सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखे हैं। 2008 में भी पत्नी ने उनके खिलाफ ऐसी ही शिकायत दर्ज करवाई थी और उन्होंने कोई मारपीट भी नहीं की। सिर्फ सेल्फ डिफेंस में झूमाझटकी हुई है। बहरहाल शासन ने श्री शर्मा को फिलहाल हटा दिया है और महिला आयोग भी सक्रिय हो गया।

पत्नी की पिटाई करते हुए सोशल मीडिया पर तो एक वीडियो रात को जारी हुआ, लेकिन पत्नी द्वारा फ्लेट पर छापा मारने का 9 मिनट 19 सेकंड का वीडियो महत्वपूर्ण है, जिसमें पुरुषोत्तम शर्मा न्यूज एंकर के साथ फ्लेट में मौजूद हैं और उनकी पत्नी धड़धड़ाते हुए पहुंच गई, जिसमें श्री शर्मा पत्नी पर बरसते हुए बाहर निकल गए। वहीं उनकी पत्नी ने न्यूज एंकर की जमकर लू उतारी और कहा कि घर में उनके अलावा और कोई मौजूद क्यों नहीं है और इस तरह अकेले मिलने का क्या मकसद हो सकता है। हालांकि न्यूज एंकर ने फोन लगाकर अफसर को भी कहा कि वे फ्लेट से चले क्यों गए, यहीं रुककर मामले को सुलझाना था। 9 मिनट 19 सेकंड का ये वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है .

जिस वक्त हनी ट्रैप उजागर हुआ और तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एसटीएफ बनाकर इसकी जांच शुरू करवाई तब भी पुरुषोत्तम शर्मा चर्चा में आए थे और उस वक्त श्री शर्मा ने तत्कालीन पुलिस महानिदेशक वी के सिंह पर आरोप भी लगाए थे कि वह पुलिस विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। दरअसल हनी ट्रैप के खुलासे में गाजियाबाद के एक फ्लेट का मामला उजागर हुआ था। यह फ्लेट भी किराए पर श्री शर्मा ने ही लिया था, जिस पर हालांकि उन्होंने बाद में सफाई भी दी कि दिल्ली जाने वाले अधिकारियों के लिए यह फ्लेट लिया गया था।

मारपीट के दौरान भी पत्नी ने पति पर कई तरह के आरोप लगाए। वहीं श्री शर्मा भी उन्हें काफी भला-बुरा कहते दिखे। वहीं फ्लेट पर जब छापा पत्नी ने मारा तो सोफे पर बैठे शर्मा ने कहा कि उनका पीछा करते हुए यहां तक पहुंच गई और तुमसे जो बने कर लेना, कहते हुए वे निकल गए। इसके बाद पत्नी ने न्यूज एंकर से पति के साथ संबंधों को लेकर पूछताछ की और बेडरूम भी जाकर देखा। कहा कि पिछले दिनों तुम इनके साथ हैदराबाद भी गई थी और उनके पति उम्र में भी उससे काफी बड़े है, फिर वो ये सब किस दबाव में कर रही है। हालांकि पत्नी के आरोपों पर न्यूज एंकर सफाई देती रही और बार-बार बोलती रही कि ऐसा कुछ उनके बीच नहीं है, उन्हें गलतफहमी हो रही है।

-राजेश ज्वेल का विश्लेषण।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन