Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाउ नवभारत के बाद अब इस चैनल पर दिखेंगी न्यूज़ एंकर नैना यादव!

टाइम्स नवभारत नाउ की एंकर नैना यादव ने इंडिया डेली लाइव चैनल ज्वाइन कर लिया है। वो जल्द ही इस चैनल पर विशेष शो करती नजर आएंगी।

इंडिया डेली लाइव जल्द ही नए कलेवर और नए तेवर के साथ नजर आएगा। इसके साथ कई जाने माने एंकर जुड़ने वाले हैं। जिसमें एक नाम नैना यादव का भी है। उनके अलावा कई और नामी एंकर इंडिया डेली लाइव से जुड़ने जा रहे हैं जो प्राइम टाइम में शो करेंगे।

इंडिया डेली लाइव ने लोकसभा चुनाव कवरेज के लिए नई रणनीति तैयार की है। चुनाव के दौरान कई खास शो चैनल पर प्रसारित करने की योजना है।

बताया जा रहा है कि इंडिया डेली लाइव ग्राफिक्स, आउटपुट और इनपुट के लिए कई अनुभवी लोगों को टीम में शामिल करने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें..

एंकर नैना यादव ने टाइम्स नाउ नवभारत का छोड़ा साथ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन