Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जी राजस्थान’ की एंकर राधिका कौशिक की बालकनी से गिरकर मौत, कमरे में पुरुष एंकर भी था!

बेहद दुखद खबर मिल रही है। जी समूह के राजस्थान के रीजनल चैनल में कार्यरत एंकर राधिका कौशिक का निधन हो गया है। बताया जाता है कि नोएडा के सेक्टर 77 स्थित अंतरिक्ष फारेस्ट सोसायटी की चौथी मंजिल से गिरकर एंकर राधिका की मौत हुई। जी न्यूज़ में ही कार्यरत एंकर राहुल देव अवस्थी को मौका-ए-वारदात से पुलिस ने हिरासत में लिया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि साथी एंकर राहुल देव अवस्थी से विवाद के बाद महिला एंकर ने कूद कर जान दी, इसीलिए राहुल को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। राधिका इससे पूर्व ईटीवी राजस्थान चैनल के लिए इसके हैदराबाद स्थित मुख्यालय में कार्यरत थीं। चार माह पहले वे जॉब चेंज कर  दिल्ली आईं थीं। 

देश के नामी टेलीविजन न्यूज चैनल में कार्यरत एक महिला एंकर की संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत होने से मीडिया जगत में हड़कंप मच गया। पूरा हादसा शुक्रवार तड़के 3:30 बजे का है। जान गंवाने वाली एंकर राधिका कौशिक के छत से गिरकर मरने के बारे में  सोसायटी के गार्ड ने सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन