Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ANI और PTI को राहुल गांधी ने ऐसा धोया कि न्यूज़ एजेंसी को सफाई देनी पड़ी

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने राजनैतिक दलों के साथ मीडिया को भी आड़े हाथों लिया. खासकर न्यूज़ एजेंसी ANI और PTI को.

राहुल गांधी ने ANI और PTI द्वारा बेरोजगारी और महंगाई की खबरें प्रसारित न करने के लिए उन्हें अंबानी और अडानी की जागीर करार दिया है.

उन्होंने कहा कि, ‘किसान और मजदूर ये मीडिया संस्थान कभी नहीं दिखाने वाले, क्योंकि इनके मालिक कहते हैं कि हिंदुस्तान के गरीबों के बारे में नहीं दिखाना है. सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को 24 घंटे दिखाना है.

दो मिनट 17 सेकंड के अपने इस वीडियो में राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान एक जनसमूह को सम्बोधित करते हुए महंगाई बेरोजगारी को लेकर मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली है. यह वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है.

इस वीडियो पर PTI ने कमेंट कर लिखा है कि, ‘हम ये जान कर हैरान हैं कि राहुल गाँधी कह रहे हैं कि PTI के मालिक अम्बानी और अडानी हैं. PTI एक स्वतंत्र, गैर-मुनाफा वाली कंपनी है. देश की स्वतंत्रता के समय से ही समाचार-पत्रों का कुछ समूह मिल कर PTI को चलाता है, जो इसके राजस्व से किसी प्रकार की आय का लाभ नहीं लेते.’

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन