Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण डिजिटल के मैनेजिंग एडिटर नियुक्त हुए अनिल पांडेय!

Professional head-and-shoulders portrait of a man wearing black shirt and dark suit with glasses, looking at the camera.

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि के पूर्व छात्र अनिल पांडेय को दैनिक जागरण के डिजिटल सेगमेंट जागरण न्यूज मीडिया का नया मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है। पांडेय इससे पहले अमर उजाला डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे थे।


यह जानकारी साझा करते हुए MCU अपने एफबी पेज पर लिखता है-

अनिल पांडेय बने दैनिक जागरण डिजिटल (जागरण न्यू मीडिया) के मैनेजिंग एडिटर

दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के पूर्व छात्र अनिल पांडेय को ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) का नया मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया गया है।

अनिल पांडेय देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यहाँ से वर्ष 2004-06 के बैच में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय से निकले पूर्व विद्यार्थी भारत के मीडिया जगत में अग्रणी भूमिकाएँ निभा रहे हैं।

डिजिटल मीडिया में लगभग दो दशक से कार्यरत और भोपाल मूल के अनिल पांडेय ‘अमर उजाला‘ डिजिटल से पहले ‘जागरण न्यू मीडिया’ की वेबसाइट ‘नईदुनिया डॉट कॉम’ में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में ही इस वेबसाइट को बनाया गया था।

इससे पहले वह ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ डिजिटल, ‘दैनिक भास्कर अखबार और डिजिटल’ एवं ‘वेबदुनिया डॉट कॉम’ में भी रह चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, सभी अध्यापकों और वर्तमान विद्यार्थियों ने अनिलजी को इस दायित्व के लिए बधाई दी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन