Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये वाला पूरा चुनाव अंजना के कंधे पर क्यों खेल रहे हैं!

प्रभात डबराल-

एकतरफ़ा पत्रकारिता का दंश:

अच्छा बताइए सुधीर चौधरी सीनियर है या अंजना ओम कश्यप. सब जानते हैं – सुधीर चौधरी. वो चैनल हेड रह चुके हैं. फिर आजतक चैनल के मालिक ये वाला पूरा चुनाव अंजना के कंधे पर क्यों खेल रहे हैं. श्वेता सिंह और चित्रा भी बैकग्राउंड में ही हैं.

खेल समझिए. आजतक प्रबंधन की चतुराई(चालूपन) को समझना बहुत मुश्किल भी नहीं है. बहुत संभलकर खेल रहे हैं.

इसे तो खुश रखना ही है, वो भी ज़्यादा नाराज़ ना हो – ये वाला नाटक है.

आजतक वाले जानते ही हैं कि दर्शकों को पता है कि चौधरी, चित्रा और श्वेता खुलकर मोदी मोदी वाले हैं. सुधीर और श्वेता तो वो हैं जिन्होंने हज़ार के नोट में चिप ढूँढ लिया था. चित्रा का भी आप जानते हैं उसे पता ही नहीं होता वो क्या बोल रही है- बस ये पता है कि मोदी मोदी करना है.

अंजना ने पिछले कुछ समय से थोड़ा गियर बदला है. होशियार है, बहुत होशियार है, घनघोर चतुर है. बीच बीच में बीजेपी के प्रवक्ताओं से भी थोड़ा सा कड़ाई से बात कर ले रही थी.

अंजना की ये चतुराई आजतक प्रबंधन के काम आ गई.

सुधीर या श्वेता को मेन एंकर बनाते तो लोग क्या कहते. अंजना ने पिछले कुछ महीनों में अपनी छवि थोड़ा तो बदली ही है.

अब सुधीर, श्वेता और चित्रा अपमानित महसूस कर रहे हैं या नहीं…सान्नू की…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन