Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

युवा पत्रकार अंकित जायसवाल को गोल्ड मेडल मिला

जौनपुर। बेहद कम समय में पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम मुकाम हासिल करने वाले अंकित जायसवाल ने मॉस कम्युनिकेशन (परास्नातक) में गोल्ड मेडल प्राप्त करके परिवार सहित जनपद का नाम रोशन किया है। बीते 1 फरवरी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में श्री जायसवाल को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल/कुलाधिपति महामहिम राम नाईक के हाथों से सम्मानित किया गया। अंकित की इस उपलब्धि से जनपद के पत्रकारों में खुशी व्याप्त है।

इसी परिप्रेक्ष्य में गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक नखास स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई जहां अंकित की प्रतिभा की सराहना करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि श्री जायसवाल ने जनपद के पत्रकारों का मान बढ़ाया है। यह पहला अवसर है जब अपने बीच के किसी पत्रकार को इतना बड़ा सम्मान हासिल हुआ है।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला एवं संचालन महामंत्री संजय अस्थाना ने किया। इस अवसर पर संस्थापक रामजी जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, डा. प्रमोद वाचस्पति, अजीत सोनी, सूरज साहू, अजय पाण्डेय, दीपक चिटकारिया, डा. ब्रजेश यदुवंशी, राजेश श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, अखिलेश यादव, राजेश मौर्य, कुमार कमलेश, महेन्द्र प्रजापति, रमेश चन्द्र यादव, राजकुमार मौर्य, वीरेन्द्र सिंह, उमेश गुप्ता सहित तमाम सम्पादक, पत्रकार, छायाकार उपस्थित रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन