Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आजतक डिजिटल छोड़ सुधीर चौधरी के “DECODE” से जुड़े अनूप आकाश वर्मा

नई दिल्ली। डिजिटल माध्यम के तेज तर्रार पत्रकार अनूप आकाश वर्मा ने ‘आजतक डिजिटल’ से विदाई ले ली है। खबर है कि उन्होंने अब वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी के डिजिटल प्लेटफॉर्म DECODE में सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

अनूप की पत्रकारिता यात्रा वर्ष 2011 में शुरू हुई थी, जब उन्होंने अखिल भारतीय पंचायत परिषद की पत्रिका ‘पंचायत संदेश’ में संपादक के रूप में कार्यभार संभाला। उस समय संस्था के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय पत्रिका के प्रधान संपादक थे। इसके बाद 2012 में वे टीवी पत्रकारिता की ओर बढ़े और विभिन्न चैनलों में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने NEWS Express, India News, Sadhna Prime, First India News (जयपुर), Total News सहित कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम किया। First India News, Total News और Prime News में उन्होंने लगभग 6 वर्षों तक एंकरिंग की।

Total News में वे बीते एक वर्ष से डिजिटल टीम के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। इसके बाद वे TV9 भारतवर्ष में बतौर डिजिटल प्रोड्यूसर और एंकर के रूप में जुड़े, जहाँ उनकी भूमिका द्वैतीय रही — डिजिटल प्रोड्यक्शन के साथ-साथ एंकरिंग की भी।

अब वे सुधीर चौधरी की अगुवाई वाले नए डिजिटल प्लेटफॉर्म DECODE के साथ एक नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन