Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टाइम्स नाउ नवभारत से अनुपम श्रीवास्तव ने दो दशक की पारी को विराम दिया

मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने नाम अनुपम श्रीवास्तव ने टाइम्स नाउ नवभारत के चीफ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पद से इस्तीफा दे दिया है। अनुपम श्रीवास्तव दो दशकों तक टाइम्स नेटवर्क से जुड़े रहे और इस दौरान उन्होंने चैनल की कंटेंट रणनीति से लेकर प्रोडक्शन तक कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।

अनुपम श्रीवास्तव टाइम्स नेटवर्क के फाउंडिंग मेंबर्स में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपनी रचनात्मक सोच, कंटेंट निर्माण में दक्षता और मजबूत नेतृत्व से चैनल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके कार्यकाल के दौरान चैनल ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो विशेष इंटरव्यू, 26/11 आतंकी हमलों की कवरेज, प्रिंस रेस्क्यू ऑपरेशन और मुंबई ट्रेन ब्लास्ट जैसे अहम मौके शामिल हैं।

श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत फैशन फोटोग्राफर के सहायक के तौर पर की थी। इसके बाद सुरभि फाउंडेशन, सोनी टेलीविजन और हेडलाइंस टुडे (अब इंडिया टुडे) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए वह टाइम्स नेटवर्क पहुंचे। यहां उन्होंने प्रोड्यूसर से लेकर कंटेंट हेड और चीफ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया।

अनुपम श्रीवास्तव को ग्राउंड ब्रेकिंग इनिशिएटिव्स के लिए जाना जाता है। वह देश के पहले अंग्रेजी न्यूज़ चैनल के पहले ब्रॉडकास्ट डायरेक्टर रहे और ओपन स्टूडियो कॉन्सेप्ट को लाइव टेलीविज़न में लागू करने वाले पहले निर्माताओं में शामिल हैं। साथ ही उन्होंने Amazing Indians, Economic Times Awards जैसे बड़े इवेंट्स का डायरेक्शन भी किया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से इतिहास में स्नातक और जामिया मिलिया इस्लामिया के एमसीआरसी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स करने वाले अनुपम बहुभाषी हैं और हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी व बांग्ला में दक्षता रखते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुपम श्रीवास्तव जल्द ही मीडिया और कंटेंट इंडस्ट्री में नई भूमिका के साथ वापसी कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन