Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भारत में द हॉलिवुड रिपोर्टर की पहली महिला संपादक बनी अनुपमा चोपड़ा को जानिए!

हिंदी फिल्म जगत की मशहूर लेखिका कामना चंद्रा की बेटी अनुपमा चोपड़ा को भारत में द हॉलिवुड रिपोर्टर का संपादक नियुक्त किया गया है. अनुपमा मामी फिल्म फेस्टिवल की निदेशक भी हैं.

यूपी के बदायूं से ताल्लुक रखने वाली अनुपमा की पढ़ाई मुंबई में हुई और 1987 में उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की थी. अनुपमा फिल्मकार विधु विनेद चोपड़ा की पत्नी होने के साथ दुश्मन जैसी फिल्म बनाने वाली निर्देशक तनुजा चन्द्रा की बहन हैं.

कुल मिलाकर उनका पूरा बैकग्राउण्ड फिल्मी है. वे द हॉलिवुड रिपोर्टर की संपादक बनने वाली पहली भारतीय महिला हैं.

अंग्रेजी फिल्म पत्रकारिता में अनुपमा चोपड़ा एक बड़ा नाम हैं. सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में सोशल मीडिया पर खूब निशाना बने पूर्व फिल्म पत्रकार राजीव मसंद और उनकी जोड़ी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का नरेशन बनाने वाले पत्रकार के तौर पर माने जाते रहे हैं.

अनुपमा ने अपनी फिल्म पत्रकारिता की शुरूआत इंडिया टुडे से की थी. वह हिंदुस्तान टाइम्स और एनडीटीवी के लिए भी फिल्म रिव्यू करती रही हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन