Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जब आर्मी चीफ ने रक्षामंत्री की पीठ पर हाथ रख बोलने से रोक दिया! देखें तस्वीरें

Sumit Kumar Dubey : गौर कीजिए…. आस्ट्रेलिया में बड़ा जोरदार वाकिया हुआ है.. वहां रक्षा मंत्री एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, नए एयर चीफ की नियुक्ति के संबंध में. उनके साथ तीनों सेनाओं के चीफ भी मौजूद थे प्रेस कांफ्रेंस में….

नए एयर चीफ की नियुक्ति के बारे में जब रक्षा मंत्री बोल चुके तो एक रिपोर्टर ने पॉलिटिकल सवाल पूछ लिया… मंत्री जी जवाब देने लगे… इसी दौरान अचानक आर्मी चीफ ने आगे बढ़कर मंत्री की पीठ पर हाथ रख कर उन्हें बोलने से रोक दिया..

मंत्रीजी भौचक्के रह गए…

तब आर्मी चीफ ने मंत्री को बताया कि बॉस आपकी पॉलिटिकल बातों के वक्त वर्दी वाले लोग आपके फ्रेम में खड़े नहीं रह सकते. इसके बाद तीनों सेना प्रमुख मंत्री से दूर खड़े हो गए… तस्वीरें इसकी गवाह हैं….

ये होती है डेमोक्रेसी की खासियत…

हमारे यहां कमांडर अभिनंदन के पोस्टर लगाकर वोट मांगे गए और तीनों सेना प्रमुखों के होठ सिले रहे!

भले ही हम दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी हों, भले ही आस्ट्रेलिया के बराबर की जनसंख्या अपने यहां हर साल पैदा हो जाती हो, लेकिन डेमोक्रेसी को मजबूत करने के इस लेवल तक पहुंचने में हमें सालों लगेंगे.. या शायद हम कभी नहीं पहुंच सकेंगे!

सुमित कुमार दुबे की एफबी वॉल से.

https://www.youtube.com/watch?v=uLygDrXpTUs
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन