Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों का भी खून पीना चाहता है अरनब! देखें ये लेटर

कर्मचारी अब कोर्ट में देंगे करारा जवाब…

अर्नब गोस्वामी अपने चैनल रिपब्लिक भारत में काम करने वालों का खून तो चूस ही रहा है, अब गुलामी का बॉन्ड तोड़कर नौकरी छोड़ने वालों को भी मानसिक तौर पर परेशान करते हुए उनका भी खून पीने पर आमादा है।

रिपब्लिक ने गुलामी का बॉन्ड साइन करने के बाद नौकरी छोड़ने वालों को लीगल नोटिस भेजा है जिसमें 10 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है और कार्रवाई की बात कही गई है।

पहले कोरोना काल में कर्मचारियों को बर्खास्तगी का डर दिखाने के बाद उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर सबसे गुलामी का बॉन्ड साइन करवाया गया। फिर बिना वीकली ऑफ के रोजाना लगभग 10 से 12 घंटे की शिफ्ट कराई गई। होली दिवाली की छुट्टी तो भूल ही जाइए।

ऑफिस में बंधुआ मजदूरों की तरह काम करवाने वाले अर्नब ने एक के बाद एक तीन तीन चैनल खोले लेकिन खुद को देश का नंबर वन चैनल बताने वाले रिपब्लिक भारत में 3 साल में सिर्फ एक इंक्रीमेंट दिया गया और शायद आने वाले दिनों में भी इसकी उम्मीद कम ही है।

यही वजह है कि बुरी तरह मानसिक तौर से प्रताड़ित लोग गुलामी का बॉन्ड साइन करने के बाद भी नौकरी छोड़ते रहे जिसके बाद अब उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।

लेकिन रिपब्लिक छोड़ चुके पत्रकार बताते हैं कि अब वो और बर्दाश्त करने वाले नहीं है। सभी पत्रकारों ने कोर्ट में करारा जवाब देने की तैयारी की है। सब ने मिलकर आर पार की लड़ाई का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। रिपब्लिक छोड़ चुके पत्रकारों की माने तो वो कोर्ट में कई ऐसे खुलासे करने वाले हैं जो अर्नब के एजेंडे और रिपब्लिक की बंधुआ मजदूरी को एक्सपोज कर देगा।

इसे भी पढ़ें-

सैलरी फटेहाल… ओहदा बेमिसाल… रिपब्लिक भारत चैनल का अजब हाल…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन