Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपब्लिक का माफीनामा, अर्णब पर मुकदमा, अमित मालवीय भी लपेटे गए!

रिपब्लिक टीवी पर अर्णब गोस्वामी ने कांग्रेस के दफ्तर को लेकर फेक न्यूज परोसी थी। मुकदमा हुआ तो जिम्मेदारी अपने कैमरामैन पर डाल दी। बताया जा रहा है कि अर्णब के साथ ही बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नीचे पढ़ें मामले में कुछ टिप्पणियां…


साक्षी जोशी-

बड़े लोग ऐसा ही करते हैं। अपने वीडियो एडिटर को बलि का बकरा बना दिया। एडिटर सिर्फ वो तस्वीर लगा सकता है।

लेकिन इसे ख़बर की तरह अपने मुँह से खुद अर्नब गोस्वामी बता रहे थे (वो क्लिप अभी भी अमित मालवीय की TL पर आपको दिख जाएगी) क्या इनके यहाँ वीडियो एडिटर मालिकों के मुँह में शब्द तक ठूँसने की हैसियत रखता है!


अभिषेक उपाध्याय-

रिपब्लिक के एडिटर इन चीफ़ अर्नब गोस्वामी की इसी वीडियो क्लिप पर कांग्रेस ने गंभीर धाराओं में एफ़आइआर दर्ज करा दी है।

इसमें टर्की में कांग्रेस के दफ़्तर होने का ज़िक्र किया गया था और टर्की की भारत से दुश्मनी और पाकिस्तान से दोस्ती के मद्देनज़र कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया गया था।

बाद में रिपब्लिक ने इस पर भूल सुधार जारी किया। कहा कि ये विडियो एडिटर की गलती से हो गया था। इस एफ़आईआर में अर्नब गोस्वामी के साथ ही BJP IT सेल के हेड अमित मालवीय को भी आरोपी बनाया गया है।


स्वाति मिश्रा-

अर्नब ने तुर्किये में इस्तांबुल कांग्रेस सेंटर की फोटो दिखाकर उसे भारत में कांग्रेस पार्टी का ऑफिस बताया. जब खबर आई कि कांग्रेस मुकदमा करेगी, तब उनके चैनल रिपब्लिक ने सारा ठीकरा किसी वीडियो एडिटर पर फोड़ दिया. अर्नब को कम से कम इतनी ग़ैरत तो रखनी चाहिए थी कि खुद की गलती मानते.


अपूर्व भारद्वाज-

अमित मालवीय और अर्णब गोस्वामी का टाइम खत्म! कर्नाटक में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में अमित मालवीय और रिपब्लिक चैनल के संपादक अर्णब गोस्वामी पर ग़ैर-जमानती धाराओं में FIR दर्ज हो चुकी है।

इनकी झूठी प्रोपेगेंडा फैक्ट्री ने मर्यादा, नैतिकता और कानून—तीनों की सीमाएं पार कर दी थी।

हर बार कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की साज़िश, अब खुद के गले की फांस बन रही है। ये सिर्फ़ क़ानूनी नहीं, राजनीतिक चेतावनी भी है —

झूठ फैलाओगे, लोकतंत्र पर हमला करोगे, तो अंजाम भुगतना ही पड़ेगा।

कांग्रेस यूथ ब्रिगेड पूरी ताक़त के साथ संविधान और सच्चाई के साथ खड़ी है। अब कोई नहीं बचेगा। कानून बोलेगा।

मूल खबर…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. राजैन्द्र

    May 22, 2025 at 12:06 am

    अर्नब गोस्वामी के बच्चे क्या सोचते होंगे कि उनके पापा गोदी मीडिया पत्रकार हैं,गांजा फुकर न्यूज़ बताता हैं देश की बर्बादी और मीडिया को दलाल बनाने में इस इंसान का बड़ा हाथ हैं,बच्चे शर्म करते होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन