Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

अरविंद केजरीवाल ने अरनब गोस्वामी को मोदी का चमचा कह दिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टाइम्स नाऊ के एडिटर इन चीफ अरनब गोस्वामी को मोदी का चमचा करार दिया. दरअसल भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान (निफ़्ट) का नया निदेशक बनाए जाने पर अरविंद ने ट्वीटर पर चुटकी ली और एक ट्वीट में कहा, “मोदी जी ने भी चुन-चुन के चमचों की फ़ौज जमा की है। गजेंद्र चौहान, चेतन चौहान, पहलाज निहलानी, अरणब गोस्वामी और स्मृति इरानी।”

@ArvindKejriwal

Modi ji ne bhi chun chun ke chamchon ki fauj jama ki h- Gajendra Chauhan, chetan chauhan, pahlaj nihalani, arnab goswami, smriti irani

ज्ञात हो कि पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को राष्ट्रीय फैशन टैक्नालॉजी संस्थान निफ़्ट का नया निदेशक बनाया गया है. इससे पहले गजेंद्र चौहान को भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान का निदेशक बनाए जाने पर विवाद हुआ था. एफ़टीआईआई के छात्रों ने महीनों तक गजेंद्र चौहान के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था. सीबीएफ़सी यानी केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के चेयरमैन पहलान निहलानी एक साक्षात्कार में स्वयं को ‘मोदी की चमचा’ कह चुके हैं.

अरनब गोस्वामी के नाम से संचालित एक फ़र्ज़ी अकाउंट से केजरीवाल को जवाब दिया गया, “आपका एक आशुतोष उन सब पर भारी है।” एक सज्जन किंशू कुमार ने केजरीवाल को हिदायत देते हुए लिखा, “श्री केजरीवाल जैसी भाषा का इस्तेमाल आप ट्वीट में करते हैं वो बताता है कि आप कैसे परिवार से हैं और आपके परिजनों ने आपको क्या सिखाया है।” रितिका झा ने लिखा, “कितने शर्म की बात है। एक केंद्र शासित प्रदेश का मुख्यमंत्री एक कैबिनेट मंत्री स्मृति इरानी को चमचों की फ़ौज में गिन रहा है. ये बेईमान आचरण है।” राजीव हेगड़े ने लिखा, “केजरीवाल जी आपको क्या हो गया है? आलोचना में भी मर्यादा बनाए रखिए, आप दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं. लेकिन आप तो स्कूल के बच्चों जैसे ट्वीट कर रहे हैं।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन