Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दिल्ली हाईकोर्ट ने रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी को समन भेजा!

नई दिल्ली। तुर्की में कथित ऑफिस को लेकर उठे विवाद में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। Indian National Congress द्वारा दायर मानहानि केस में Delhi High Court ने Republic TV और उसके एडिटर-इन-चीफ Arnab Goswami को समन जारी किया है।

हालांकि कोर्ट ने फिलहाल किसी तरह की अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। इस मामले की सुनवाई अब जस्टिस Mini Pushkarna की बेंच में होगी।

दरअसल, यह पूरा विवाद उस टीवी प्रसारण से जुड़ा है, जिसमें रिपब्लिक टीवी पर यह दावा किया गया था कि कांग्रेस का तुर्की में एक ऑफिस है। कार्यक्रम के दौरान एक इमारत को कांग्रेस कार्यालय बताया गया था। बाद में सामने आया कि दिखाई गई इमारत एक कन्वेंशन सेंटर थी, न कि किसी राजनीतिक दल का दफ्तर।

कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को “भ्रामक और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला” बताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी का आरोप है कि इस तरह की खबरों के जरिए जानबूझकर उसकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।

वहीं, रिपब्लिक टीवी की ओर से पहले इस मामले को “एडिटोरियल गलती” बताया जा चुका है।

अब हाईकोर्ट के समन जारी होने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, आने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि क्या यह मामला सिर्फ एक पत्रकारिता की गलती है या फिर जानबूझकर गलत सूचना फैलाने का मामला।

मामले से संबंधित ये खबर भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन