Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

औरैया में एआरटीओ की खुलेआम वसूली, पत्रकार को दी गायब कराने की धमकी, देखें वीडियो

औरैया में एआरटीओ की वसूलीबाजी का एक वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है कि वसूली करते पकड़े जाने पर एआरटीओ ने पत्रकार को धमकी भी दी है। पत्रकार का एक्सीडेंट कराने या फर्जी मुकदमे में जेल भेज देने की धमकी दी जाने की बात कही जा रही है। नीचे समाजवादी पार्टी नेता आईपी सिंह और लखनऊ से संचालित भारत समाचार न्यूज चैनल के ट्वीट पढ़ें और वीडियो भी देखें…


आईपी सिंह-

CM योगी जी के खास परिवहन मंत्री के इशारे पर यूपी में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है औरैया जनपद में मोरंग और गिट्टी भरी ट्रकों से RTO द्वारा खुलेआम वसूली चल रही है।

मोरंग और गिट्टी भरी ट्रकों को परिवहन मंत्री द्वारा करोड़ों रुपये का वसूली कूपन जारी किया जाता है फिर भी सड़कों पर वसूली जारी है।


औरैया: ARTO द्वारा पत्रकार को धमकी देने का मामला

  • ARTO ने पत्रकार को 3 दिन में सबक सिखाने की धमकी दी
  • दूसरे दिन एक्सीडेंट कराने या मुकदमा लिखवाकर जेल भेजने की धमकी
  • हाईवे पर प्राइवेट दलालों को साथ रखते हुए वीडियो बनाया था
  • वीडियो बनाते वक्त ही ARTO ने पत्रकार को धमकी दी
  • शहंशाह और रवि सविता नामक दलालों के बारे में भी जानकारी मिली
  • वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग तेज
  • जालौन में चेकिंग करते समय एआरटीओ औरैया ने पत्रकार को धमकी दी
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन