Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अरुण सिंह अमर उजाला में सलाहकार बने, दीपक पांडे और विनीत पांडे के बारे में नई जानकारी

दैनिक जागरण समेत कई अखबारों-संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके अरुण सिंह के बारे में सूचना मिल रही है कि उन्होंने नई पारी की शुरुआत अमर उजाला अखबार के साथ की है. उन्हें कामर्शियल प्रिंटिंग डिवीजन में सलाहकार बनाया गया है. उन्होंने अमर उजाला के साथ काम शुरू कर दिया है. अरुण सिंह जमीन से जुड़े बेबाक शख्सियत हैं. दैनिक जागरण में काम करते हुए 12 वर्षों में दस प्रमोशन उन्हें मिला और जनरल मैनेजर तक का पद मिला. बाद में किन्हीं बातों को लेकर उन्होंने संस्थान से इस्तीफा दे दिया. उसके बाद वे नेशनल दुनिया, देशबंधु समेत कई संस्थानों में कार्यरत रहे. अरुण सिंह को प्रिंटिंग, प्रोडक्शन और अखबार से जुड़े अन्य प्री व पोस्ट प्रोडक्शन कार्यों के संयोजन में महारत हासिल है.

एक अन्य सूचना के मुताबिक दैनिक जागरण के नोएडा के प्रसार हेड दीपक पांडे का इस्तीफा हो गया है. पानीपत के प्रसार विभाग का हेड विनीत पांडे को बनाया गया है. विनीत पांडे पहले दैनिक भास्कर पानीपत में हुआ करते थे.

उधर, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुनील अरोड़ा को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में नया सचिव नियुक्त किया गया. वह विमल जुल्का का स्थान लेने जा रहे हैं. अरोड़ा राजस्थान कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. फिलहाल वह कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सचिव हैं. अरोड़ा एयर इंडिया में सीएमडी भी रह चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन