Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पांच करोड़ दो, नहीं तो कुंडली खोल देंगे…

न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी की गिरफ्तारी के पीछे एक बड़ा कारण सत्ता की धुरी में बैठे एक पावरफुल व्यक्ति से पंगा लेना बताया जा रहा है।

झारखंड में एक आईएएस के घर ईडी की रेड पड़ने के तत्काल बाद सत्ता की धुरी में बैठे पीपी नाम के उस शख्स को पता चला कि न्यूज़ 11 पर उसके खिलाफ खबर चलने जा रही है।

पीपी ने अपने दोस्त न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी को फोन कर नाराजगी की वजह पूछी। अपनी टीम के साथ मीटिंग में बैठे अरूप चटर्जी ने मोबाइल को स्पीकर पर रखकर पीपी को जमकर गाली गलौज की और धमकाया।

उसने खुलेआम पीपी को धमकाते हुए कहा कि पांच करोड़ भेज दो, नहीं तो कुंडली खोल दूंगा। सत्ता की धुरी में बैठे उस शख्स ने दोस्ती का वास्ता देते हुए मामले का पटाक्षेप करने का निवेदन करता रहा, लेकिन अरूप धमकाते रहे।

इस घटना के बाद ही न्यूज़ 11 के मालिक अरूप चटर्जी के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी वारंट की प्रशासनिक स्तर पर खोज शुरू हो गई। इसका परिणाम आवास से गिरफ्तारी फिर जेल के रूप में सामने आया।

(सौजन्य:गांडीव)

22 संगीन मामलों का आरोपी है अरूप चटर्जी… चार मामलों में था फरार घोषित…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन