Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पाकिस्तान के ARY न्यूज चैनल की एंकर सनम बलोच का रोना देखकर आप भी रो देंगे (देखें वीडियो)

भारतीय न्यूज चैनलों, खासकर हिंदी न्यूज चैनलों जिस कदर चिल्लाने वाले / वाली एंकरों की भरमार है, और ऐसे ही एंकरों को आगे बढ़ाने का जो ट्रेंड है, उसे देखते हुए नहीं कहा जा सकता कि निकट भविष्य में किसी भारतीय न्यूज चैनल में पाकिस्तानी एआरवाई न्यूज चैनल की एंकर सनम बलोच जैसी संवेदनशील एंकर कार्यरत मिलेगी.  पेशावर के आर्मी स्कूल में हमले के बुलेटिन के दौरान  पाकिस्तान के ARY न्यूज चैनल की एंकर सनम बलोच ने जिस मौलिक और भावुक तरीके से अपनी बात रखी, उसे देखकर कोई संवेदनशील व्यक्ति / दर्शक रो पड़ेगा. वो खुद भी आहिस्ता आहिस्ता बोलते-बोलते रोने लगीं. एंकर सनम बलोच पीड़ित परिवार के लोगों से दर्द बांटते वक्त अपनी बात रख रहीं थीं.

सनम हाथ में मोमबत्ती जलाकर इस आतंकी हिंसा में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि देने के एक कार्यक्रम में लोगों से बात कर रही थीं. इसी दौरान वह दूसरों के दुख ग़म को देखकर इस कदर दुखी हुईं कि रोने लगीं. उन्होंने कहा- ”आप लोग बात कर रहे हैं, हमारे मुस्तकबिल की कितनी शमाएं किसी ने बुझा दीं, दिल को दिलासे देते हैं, दिल को बहलाते हैं, सब ठीक हो जाएगा अब नहीं होगा, बहुत चीखे हैं, बहुत चिल्लाए हैं, आज मैंने सोचा है, बल्कि मैं सोच रही हूं कल से कि चीखना जरूरी है? चिल्लाना जरूरी है? आपकी खामोशी सबसे बड़ी चीख होती है, आपकी खामोशी को जो शख्स सुन सकता है आपके लफ्जों को वह नहीं सुन सकता, मैं कोशिश करूंगी, लेकिन मेरी मजबूरी है मुझे बोलना पड़ेगा यहां पर, लेकिन खामोशी है, आज मैं खामोश हूं, आज मैं नहीं चीखूंगी, बोलूंगी कौन गलत है, कौन सही है? सिर्फ उन वालदेन को अल्लाह मियां सब्र दे, बस उनको हिम्मत दे.. आज तो मुझे मुस्तकबिल से भी कोई उम्मीद नहीं है, कुछ दिन बाद फिर इसी तरह शम्माएं जलाकर बैठे होंगे हम लोग.”

फूट-फूट कर रोते हुए एंकर ने आगे कहा- ”आज मैं नाउम्मीद हूं, आज मुझे पहली दफा लग रहा है कि अब कुछ सही नहीं होगा, अगर सही होना होता तो आज सही हो चुका होता, आज ये शम्माएं मुझे किसी की याद में इस तरह जलाकर न बैठना पड़ता..”

सलम बनोच द्वारा हृदय को छू लेने वाली और दर्शकों के आंसू बहा देने वाली एंकरिंग का वीडियो वायरल हो चुका है. उस वीडियो को कई भारतीय न्यूज चैनलों ने भी दिखाया और अखबारों में इस बारे में खबर भी छपी. आप भी देखें वीडियो…

https://www.youtube.com/watch?v=V4j9cKVGhM4

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. सिकंदर हयात

    December 18, 2014 at 6:52 am

    गलती आपकी भी हे ही सनम साहिबा कहा थी आप ? जब कई सालो से पाकिस्तानी टी वि चैनेलो पर बैठ ज़ैद हामिद ओरिया मक़बूल जान हामिद गुल अंसार अब्बासी अहमद कुरैशी ( नकली एक्सेंट वाला ) कभी सारे तालिबानों कभी सलेक्टिव तालिबानों का बचाव बढ़ाव करते थे यहाँ तक की एक लेडी एंकर फराह हुसेन तालिबानियों को सचरित्र होने का सर्टिफिकेट जारी करती थी आपके आंसू सच्चे हे तो मातम के बाद उठ खड़ी होइए पाकिस्तानी शहरो में बैठे इन एजुकेटिड तालिबानों के खिलाफ असली दोषी यही हे

  2. santosh singh

    December 18, 2014 at 1:24 pm

    PAHLE KE ANKAR KYA KIYE O TO BAT HAI LEKIN ISH BAR TO PAKISTAN KE JEHAN ME YE BAT JARUR AYA HOGA KI HAM TALIBAN KE GIRAFT ME HAI…..SANAM SAHIBA KA RONA SABHI CHIJO KO BAYA KAR RAHI THI.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन