रूपेश मिश्रा-
जौनपुर के शातिर चोर दुर्गेश सिंह पर 80 साल के बुज़ुर्ग निर्माता की दो फिल्मों के साथ धोखाधड़ी करने के साथ ही दो चेक बाउंस करवाने का नया आरोप लगा है. महाठग, धूर्तबाज़, धोखेबाज, चोट्टा, फ्रॉड दुर्गेश द्वारा ठगे गए निर्माता का नाम राम जनक जायसवाल है.
राम जनक जायसवाल जी का आरोप है कि दुर्गेश सिंह ने उनकी दो फ़िल्में हड़प ली हैं, जिसका नाम “रंग दे प्यार के रंग में” और “आजा वोढ़निया तान के” है.
आरोप है कि दुर्गेश 11000-21000 देकर दोनों फिल्म को 5 साल से अपने यूट्यूब आर्या चैनल पर चला रहा है. अब तक करोड़ों रुपए की इस फिल्म से दुर्गेश सिंह कमाई कर चुका है. 80 साल के बुजुर्ग हो चुके राम जनक क्या लड़ाई लड़े, उन्होंने एलबीएस पुलिस स्टेशन मुंबई में कंप्लेंट की हुई है.
आप लोगों को पढ़ने के लिए एग्रिमेंट पूरे सबूत के साथ पोस्ट किया हूं. 2 चेक दुर्गेश सिंह बाउंस भी करवा चुका है और 2 चेक डालने से मना भी कर दिया था. जब दुर्गेश सिंह राम जनक को पैसे नहीं दिया, लगातार कॉल करते थे लेकिन दुर्गेश सिंह कॉल नही उठाता था और राम जनक जी को 80 साल का बूढ़ा समझकर उनसे दादागिरी करके उनकी फिल्म अपने चैनल पर धड़ल्ले से चला रहा है. लेकिन अब हमारी मुहिम की टीम राम जनक जायसवाल के साथ है.
जल्द ही उसके ऊपर कार्यवाही होगी. दुर्गेश सिंह अब अपना बोरिया बिस्तर बांध ले, जेल की हवा खाने के लिए.
दोस्तों आप सभी को पुनः अवगत करवा रहा हूं, चोर दुर्गेश सिंह ने जितनी भी फिल्में आज तक खरीदी, सभी फिल्मों पर कोई न कोई केस है, इसकी दिल्ली के ईओडब्लू के माध्यम से कड़ी जांच करवाई जा रही है. इसके गोरखधंधे अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेंगे.
दुर्गेश इन्हीं केसों की कमाई खा रहा है. बेहतरीन एडवोकेट जो जायसवाल जी का केस देख रहें हैं, सुनील शुक्ला जी से भी हमारी बात हो गई है. हम सब अब जायसवाल जी के साथ हैं. ठग दुर्गेश सिंह का अत्याचार बहुत जल्द खत्म होगा.
देखें दी गई बाउंस चेकें और संबंधित कागजात….





दुर्गेश सिंह के कारनामों की फेहरिस्त यहां पढ़ें….
आर्या डिजिटल वाले महाठग दुर्गेश सिंह के खिलाफ भोजपुरी निर्माता निर्देशकों ने खोला मोर्चा, देखें-पढ़ें
आर्या डिजिटल वाले दुर्गेश सिंह की ठगी के शिकार फिल्म निर्माताओं ने CM योगी से मांगा न्याय


