सुभाष चंद्रा के साथ आशीष दवे
खबर ज़ी मीडिया से है। आशीष दवे ने ज़ी राजस्थान और ज़ी बंगाल के चैनल हेड पद से रिजाइन कर दिया है। उन्होंने एक इंटरनल मेल में सबको धन्यवाद ज्ञापित कर इस्तीफे का ऐलान किया। क
ुछ लोगों का कहना है कि ज़ी मीडिया के दो अधिकारी जयपुर गए हुए थे। कुछ आरोप और जाँच का मामला था। इसी के बाद आशीष दवे का रिजाइन का मेल आया।
भड़ास के पास भी आशीष दवे पर कई किस्म के आरोपों से जुड़े मेल आते रहे हैं लेकिन आशीष ने हमेशा अपने पर लगे आरोपों से इनकार किया और इसे विरोधियों की साज़िश करार दिया। लेकिन फाइनली आशीष दवे को जाना पड़ा।
आशीष दवे ने अभी चार दिन पहले ही ज़ी मीडिया के एक आयोजन के बारे में ये पोस्ट और तस्वीरें फेसबुक पर डाली थीं-
कल का दिन मेरी जिंदगी का बहुत यादगार दिन था जो वर्षों तक याद रहेगा….. कल होटल ललित में Zee राजस्थान चैनल की 12वीं वर्षगांठ के मौके पर देश की रक्षा के लिए शहीद हुए अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए हमारे वार्षिक कार्यक्रम – है नमन उनको… A Tribute to Real Heros” का ऐतिहासिक आयोजन हुआ… मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी, विशिष्ट अतिथि मिलिट्री स्टेशन के जीओसी मेजर जनरल रोहित मेहरोत्रा, राज्य सरकार के पीएचईडी मंत्री श्री कन्हैया लाल जी चौधरी, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली जी, गृह एवं गोपालन राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह जी, सिविल लाइंस विधायक श्री गोपाल शर्मा जी, हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी और आमेर विधायक श्री प्रशांत शर्मा जी के साथ सेना के कई बड़े अधिकारी, जवान, सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के अधिकारी और जवानों की गौरवमयी उपस्थिति में इस सफ़लत्तम कार्यक्रम में हमें प्रदेश की 21 वीरांगनाओं को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त हुआ… इसके साथ ही आर्मी बैंड और एक अन्य बैंड द्वारा दी गईं शानदार देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी को थिरकने और गाने पर मजबूर कर दिया… इस भव्य कार्यक्रम की अपार सफलता का पूरा श्रेय मेरी पूरी टीम को जाता है जिन्होंने रात-दिन मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया… जय हिंद… जय भारत

इसे भी पढ़ें-



