Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला छोड़ अश्वनी पिंटू और नवनीत अब दैनिक जागरण से जुड़े

अमर उजाला से जुडे रहे वरिष्ठ छायाकार अश्वनी शर्मा पिंटू ने अब अपनी नई पारी की शुरूआत भिवानी में दैनिक जागरण से शुरू की है। इसके साथ ही नवनीत शर्मा जो कि अमर उजाला में संवाददाता के पद पर थे, ने भी अमर उजाला को अलविदा कहते हुए दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता ज्वाईन किया है।

इससे पहले अमर उजाला भिवानी से ब्यूरो चीफ शिव कुमार गुलिया ने इस्तीफ़ा देकर दैनिक जागरण में ब्यूरो चीफ के रूप में ज्वाईन किया। दैनिक जागरण में आते हुए शिव कुमार गुलिया ने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी। इसके कारण काफी वर्षों से भिवानी कार्यालय में बतौर संवाददाता जुटे रहे अशोक ढिकाव का तबादला भिवानी से सिरसा कार्यालय कर दिया गया।

इस नई टीम में अमर उजाला से अश्वनी शर्मा, नवनीत शर्मा दैनिक जागरण समूह को ज्वाईन कर चुके हैं।

उधर कोविड के बाद भिवानी में अमर उजाला, दैनिक भाष्कर व दैनिक जागरण, हरिभूमि समेत कई अखबारों की स्थिति प्रसार संख्या के मामले में काफी दयनीय है। अमर उजाला की लगभग दो हजार के आसपास, दैनिक जागरण की 1500 व दैनिक भाष्कर की 1200 के लगभग प्रतियां एजेंसी पर बच रही हैं जो कि रद्दी बन जाती हैं। अब दैनिक जागरण ने जहां 3.50 रुपये प्रतिदिन तो हरिभूमि ने 3 रुपये प्रतिदिन अखबार का आमंत्रण मूल्य निर्धारित किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन