Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अब पीलीभीत में चैनल के रिपोर्टर पर अटैक, बहाने से बुलाकर पीटा

पीलीभीत में एक चैनल में कार्यरत पत्रकार को धोखे से बुलाकर छह लोगों ने जमकर मारापीटा। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्रकार ने घायल अवस्था में पहुंच कर कोतवाली में सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर ली है। 

पीलीभीत में एक चैनल में कार्यरत पत्रकार को धोखे से बुलाकर छह लोगों ने जमकर मारापीटा। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्रकार ने घायल अवस्था में पहुंच कर कोतवाली में सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर ली है। 

घटना शनिवार दोपहर की है। जनपद के गांव शेरपुर कला निवासी हैदर ने जिला अस्पताल में बताया कि वह एक चैनल में काम करते हैं। कुछ दिन पहले बिलहरी गांव में दो भाइयों में विवाद हो गया था। उन्होंने उसकी कवरेज की थी। इस बात से गांव के आनंद आदि उनसे रंजिश मानने लगे।  शनिवार दोपहर बिलहरी गांव के बाहर ही रोड पर छह लोग खडे़ थे। देखते ही उन से मारपीट शुरू कर दी गई। उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इससे वह बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में आरोपी उन्हें मौके पर छोड़ कर फरार हो गए।

वह होश आने पर किसी तरह वह कोतवाली पहुंचे और बिलहरी गांव निवासी आनंद, उनके दो बेटे रिंकू, सुधीर और एक रिश्तेदार ताए लाल समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज करवाई। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया।

उधर, आनंद की पत्नी ऊषा ने भी हैदर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका परिवार वालों से विवाद चल रहा है। शनिवार को 23 वर्षीय युवक हैदर जबरदस्ती उनके घर में घुस आया और महिलाओं का वीडियो बनाने लगा। महिलाओं ने सख्ती से इसका विरोध किया तो हैदर भाग खड़ा हुआ। ऊषा ने बताया कि हैदर लगातार उनके पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन