Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

खनन माफिया ने अमर उजाला के पत्रकार पर किया हमला

पालमपुर :  खनन माफिया के हौसले इस कद्र बुलंद हो गए हैं कि वह अब हमले करने पर उतारू हो गया है। खनन माफिया ने अमर उजाला के लंबागांव से पत्रकार बृजमोहन कंठवाल पर शुक्रवार रात हमला कर दिया। हमले में कंठवाल को काफी चोटें आई हैं। हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पत्रकार ने करीब एक सप्ताह पहले अवैध खनन करने वालों के खिलाफ खबर लिखी थी। इसके बाद से उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। कंठवाल ने बताया कि जब वह शुक्रवार रात को लंबागांव से अपने घर सोल बनेहड़ आ रहे थे तो रास्ते में महेंद्र, संतोष और एक बिहारी मजदूर ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया।

मारपीट के बाद तीनों आरोपियों ने कहा कि अब दोबारा खबर लगाई तो तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। लंबागांव थाना के प्रभारी कमलकांत ने कहा कि पुलिस ने महेंद्र, संतोष कुमार और प्रवासी मजदूर के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि खनन माफिया नालागढ़ में पुलिस पर भी पहले हमला कर चुका है। अब उन्होंने उनके खिलाफ खबर छापने वाले पत्रकारों पर भी हमला शुरू कर दिया है। जयसिंहपुर प्रेस क्लब के प्रधान व अन्य पत्रकारों ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वह सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। पालमपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव बाघला, पत्रकार संघ पालमपुर के अध्यक्ष नवीन पठानिया, देवभूमि प्रेस क्लब थुरल के प्रधान अशोक चौहान और बैजनाथ प्रेस क्लब के प्रधान राजकुमार सूद ने कहा कि पुलिस ने हमले की निष्पक्ष जांच नहीं की तो सीएम से मामला उठाया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन