Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार अवनीश मिश्र दैनिक जागरण में डिप्टी एडिटर (इंडस्ट्री एंड कार्पोरेट अफेयर्स) बने

कई अखबारों-मैग्जीनों में संपादक रह चुके वरिष्ठ पत्रकार अवनीश मिश्र नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण के साथ कर चुके हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवनीश ने दिल्ली में डिप्टी एडिटर (इंडस्ट्री एंड कार्पोरेट अफेयर्स) के पद पर ज्वाइन किया है. अवनीश दैनिक भास्कर, दिल्ली के संपादक रह चुके हैं. ‘मनी मंत्रा’ हिंदी और अंग्रेजी मैग्जीनों के लांचिंग एडिटर रहे हैं.

कई अखबारों-मैग्जीनों में संपादक रह चुके वरिष्ठ पत्रकार अवनीश मिश्र नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण के साथ कर चुके हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवनीश ने दिल्ली में डिप्टी एडिटर (इंडस्ट्री एंड कार्पोरेट अफेयर्स) के पद पर ज्वाइन किया है. अवनीश दैनिक भास्कर, दिल्ली के संपादक रह चुके हैं. ‘मनी मंत्रा’ हिंदी और अंग्रेजी मैग्जीनों के लांचिंग एडिटर रहे हैं.

बीते साल जुलाई में अवनीश मिश्र ने पर्ल ग्रुप की बिजनेस हिंदी और अंग्रेजी मैग्जीन ‘मनी मंत्रा’ के संपादक पद से इस्तीफा देकर सलाहकार व आर्थिक विशेषज्ञ के रूप में कई कंपनियों के साथ काम शुरू कर दिया. अवनीश ने इंडियन इंस्टीट्यूट आफ कैपिटल मार्केट से फाइनेंसियल एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट में डिप्लोमा, जापान इंस्टीट्यूट आफ इंटरनेशनल बिजनेस टोक्यो से इंटरनेशनल फाइनांस में डिप्लोमा, नेशनल काउंसिल आफ फाइनेंसियल मैनेजमेंट से म्यूचुअल फंड कैपिटल मार्केट डेरीवेटिव्स सर्टीफिकेशन, जेवियर इंस्टीट्यूट आफ कम्युनिकेशन बांबे से मास मीडिया की पढ़ाई की. अवनीश ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए, एमए और एमफिल करने के बाद वर्ष 1992 में बतौर फ्रीलांसर पत्रकारिता शुरू की. वे नवभारत टाइम्स के लिए पांच वर्षों तक लगातार लिखते रहे. बाद में उन्हें जेआरफ भी मिला.

वे यूटीआई म्युचुअल फंड परीक्षा उत्तीर्ण कर इसके बांबे कारपोरेट आफिस में नियुक्त हो गए. यहां वो 97 से 2001 तक रहे इसके बाद इनका तबादला चेन्नई रीजनल आफिस में बतौर एचआरडी हेड कर दिया गया. चेन्नई में वे 2001 से 2003 तक रहे. वर्ष 2003 में देहरादून यूटीआई में ट्रांसफर हो गया. यहां उन्होंने यूटीआई की मार्केटिंग का काम संभाला. वरिष्ठ पत्रकार राजेश रपरिया की प्रेरणा से वे फिर मीडिया में लौट आए और एक मार्च 2004 को अमर उजाला में बिजनेस ब्यूरो हेड के रूप में ज्वाइन किया. यहां वे अगस्त 2005 तक रहे इसके बाद दैनिक भास्कर में एक्जीक्यूटिव एडीटर कारपोरेट के रूप में ज्वाइन किया और रेजीडेंट एडीटर के रूप में इस्तीफा देकर पर्ल की बिजनेस मैग्जीन में एडीटर के बतौर पांच साल तक काम किया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन