Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार अवनीश दीक्षित की पौने तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित!

कानपुर | जेल में बंद कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व टीवी पत्रकार अवनीश दीक्षित की मुश्किलें कम होने की बजाय और बढ़ती जा रही हैं। गैंग घोषित होने और गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद अब अवनीश की करीब पौने तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित हो गया है।

क्या है आदेश?

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के आदेशानुसार मुसं- 274/25 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में नामित अभियुक्त अवनीश दीक्षित पुत्र ओमप्रकाश दीक्षित निवासी 128/ 65, एच ब्लॉक, थाना किदवई नगर की चल/अचल संपत्ति को आज धारा 14 (1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत राज्य के पक्ष में कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया गया है।

इस संपत्ति की सरकारी दर से अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 68 लाख 48 हजार 850 रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा संगठित अपराध एवं अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की नीति के तहत की गई है।

आदेश की प्रति देखें…

ये भी पढ़ें…

पत्रकार अवनीश दीक्षित की क्राइम से कमाई 3.25 करोड़ रु की संपत्ति जब्त होगी, फाइल रवाना

गैंग रजिस्टर्ड होने की खबर…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन