Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘शुद्ध प्लस’ पान मसाले के मालिक का बलात्कारी भतीजा आयुष खेमका फरार, पुलिस-मीडिया मौन! देखें वीडियो

कानपुर से खबर है कि शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका का भतीजा आयुष खेमका बलात्कार का आरोप लगने के बाद से फरार है. पुलिस पर आरोप लग रहा है कि वह उसकी गिरफ्तारी में आनाकानी कर रही है. शुद्ध प्लस पान मसाला के मालिक दीपक खेमका कानपुर के बड़े कारोबारियों में से एक माने जाते हैं. इनके भतीजे आयुष खेमका पर कल्याणपुर थाने में एक युवती ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है. एफआईआर दर्ज होने के पंद्रह दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पा रही गिरफ्तारी. इस रेप के मामले में आयुष के मां-बाप को भी मारपीट का आरोपी बनाया गया है.

बताया जाता है कि शुद्ध प्लस पान मासाले के मालिक के भतीजे ने 15 दिन पहले कानपुर में एक लड़की से रेप किया था. कानपुर की एक कोर्ट ने आरोपी आयुष खेमका को फरार मानते हुए गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. माना जा रहा है कि पुलिस कभी भी कर सकती है घर की कुर्की. आरोप है कि आरोपी का परिवार बहुत ही रसूखदार है और प्रशासन, शासन में अच्छी पैठ है. इसकी वजह से पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिल पा रहा है.

क्या है पूरा प्रकरण….

कानपुर में एक लड़की ने शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका. उनके भाई, भाभी व भतीजे पर रेप, साजिश और मारपीट का आरोप लगाया है. शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका के भाई सुनील खेमका, भतीजे आयुष खेमका और भाभी नीलम खेमका पर बलात्कार और षड्यंत्र रचने के साथ ही मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.

फेसबुक से दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर रेप करने का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला के एक बड़े कारोबारी घराने से जुड़ा होने के कारण पुलिस इस पर पर्दा डालने का काम कर रही है. पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही अभियुक्त को गिरफ्तार करने का कोई प्रयास किया. पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आयुष खेमका, उसके पिता सुनील खेमका और मां नीलम खेमका के खिलाफ आईपीसी की 376 ,120 बी, 323 ,504, 506 धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले पर एफआईआर लिखाने के बाद लड़की ने मीडिया से कुछ कहने से मना कर दिया है.

युवती का आरोप है कि आयुष ने उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती की और चैट के दौरान अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. आयुष ने उससे शादी का वादा किया और उसके साथ रेप किया. कानपुर के कल्याणपुर थाने में दर्ज हुई इस एफआईआर में आयुष के पिता और मां का भी नाम है. युवती ने दोनों पर आयुष के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया है.

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि तीन साल पहले आयुष खेमका ने उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती की. दोनों के बीच चैट होने लगी. आयुष ने उससे मिलने को कहा. दोनों मिले और फिर कई मुलाकातें हुई. इस दौरान आयुष ने उसे प्रपोज किया. युवती का आरोप है कि आयुष ने उससे कहा कि वह उससे शादी भी करेगा, वह उसके झांसे में आ गई. युवती ने बताया कि आयुष उसे एक होटल में ले गया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने के दबाव बनाया. आयुष ने उसे यकीन दिलाया कि वैसे भी दोनों की शादी होने वाली है. युवती ने कहा कि आयुष ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए.

जब युवती ने उसके ऊपर दबाव बनाया तो वह उसे लेकर अपने माता-पिता के पास गया. बाद में आयुष और उसके माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया और फिर धीरे-धीरे उससे मिलना भी बंद कर दिया. लड़की का आरोप है कि आयुष के पिता सुनील खेमका और उसकी मां नीलम खेमका ने उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, शुद्ध प्लस पान मसाले के मालिक दीपक खेमका ने भी उसके खिलाफ साजिश रची.

इस प्रकरण में पुलिस और मीडिया के मौन पर आम जन में चर्चा होने लगी है, देखें वीडियो…

https://youtu.be/03_7_qZLAv0
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन