Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दारूबाज़ बाग़ी पांडेय ने देर रात भड़ास एडिटर पर की सर्जिकल स्ट्राइक

यशवंत सिंह-

हले मैं जो काम करता था कभी कभी, दारू पीकर देर रात, अब इस बाग़ी भाई ने शुरू कर दिया है और ट्रायल उसने मेरे पर ही किया है! मैंने ब्लॉक कर दिया है इन्हें लेकिन इनकी हरकत देख कर अपने दिन याद आ गये।

दारू छोड़े मुझे एक साल दो माह हो गये। अल्कोहल एडिक्शन से मुक्ति असंभव सी चीज है। ये केवल पीने का मामला नहीं है। पूरी जीवनचर्या और मानसिकता में आमूलचूल बदलाव से जुड़ा पैकेज होता है।

अब तो मैं मानता हूँ कि ईश्वरीय कृपा और भाग्य का भी बहुत हाथ होता है कि कोई दारूबाज़ इससे पूरी तरह मुक्त जीते जी हो जाये। ख़ासकर अनियंत्रित पियक्कडी (binge drinking) करने वालों के मामले में।

बाग़ी पांडेय जी से अनुरोध करूँगा कि पहले वो नशेबाज़ी से विद्रोह करें, फिर व्यवस्था और सरकारों से दो दो हाथ किया जाएगा।

बताते चलें कि कुशीनगर निवासी बाग़ी पांडेय जी खुद को पत्रकार कहते हैं और राजनेता भी हैं. सुनने में ये भी आया है कि पांडेय जी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं।

हर कोई कभी न कभी भटकता है. गलती का एहसास हो और सुधार आए, ये ज़रूरी है. बाग़ी जी जल्द स्वस्थ हों, ये दुआ करता हूँ।

देखें उनका प्रोफाइल..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Satyendra

    February 16, 2024 at 12:11 pm

    इसने एक बार अपने ही जिले कुशीनगर के डी एम को गालियां देते हुए यु ट्यूब पर अपलोड कर दिया था । पुलिस ने उठाया लेकिन अपाहिज होने के नाते सिर्फ थप्पड़ मार कर छोड़ दिया था । छोड़ने की और एक वजह थी कि इनके पिता शायद आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन