Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

संसद सदस्य द्वारा ओलंपिक विजेता महिलाओं का यौन शोषण करने से संसद का अपमान नहीं हुआ!

कृष्ण कांत-

बजरंग पुनिया पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया। प्रधानमंत्री आवास के सामने रख आए। साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया।

मिमिक्री से संसद का अपमान हो गया था। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत पूरी सरकार आहत हो गई। लेकिन एक राष्ट्रीय कद की महिला का यौन शोषण और महीनों की प्रताड़ना से कोई अपमानित नहीं हुआ।

संसद सदस्य द्वारा ओलंपिक विजेता महिलाओं का यौन शोषण करने से संसद का अपमान नहीं हुआ। सरकार द्वारा उस सांसद को बचाने पर किसी का अपमान नहीं हुआ।

जिस समाज की वह बेटी है, उसका भी नहीं। बिरादरी का भी नहीं। खेल जगत का भी नहीं। देश की महिलाओं का भी नहीं। प्रदेश का भी नहीं। देश का भी नहीं।

वह अकेली हो गई। उसने कुश्ती ही छोड़ दी। आरोपी की कुर्सी उसके पालतू को दे दी गई। सब जोर से नारा लगाओ – बेटी बचाओ… और अपनी बारी का इंतजार करो।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Mulchand

    December 23, 2023 at 9:23 pm

    Kitna paisa Congress deti h apko

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन