Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बालकृष्ण सिंह, दीनदयाल दूबे, खेमराज वर्मा और शशिकेश रंजन के बारे में सूचनाएं

पिछले पांच साल से मीडिया जगत में कार्यरत बालकृष्ण सिंह ने अपनी नई पारी इंडिया न्यूज उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड से शुरू की है। इंडिया न्यूज में बालकृष्ण सिंह की जिम्मेदारी एसोसिएट प्रोड्यूसर की होगी। बालकृष्ण ने अपने करियर की शुरूआत 2011 में जी मीडिया से इंटर्न के तौर पर की थी। उसके बाद उन्होंने ट्रेनी के तौर पर आगरा में सी न्यूज उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड, पंजाब के जालंधर में पंजाब केसरी (डिजिटल) में सब एडिटर, समाचार प्लस नोएडा में असिसटेंट प्रोड्यूसर, पंजाब के जालंधर में दैनिक सवेरा (डिजिटल), दिल्ली में wefornewshindi.com (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दी।

दीनदयाल दूबे उर्फ विशाल दूबे ने ‘इंडिया टीवी’ को अलविदा कह दिया है. नई पारी ‘न्यूज नेशन’ के नेशनल न्यूज चैनल के साथ की है जहां उन्हें एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले दीनदयाल दूबे इससे पहले इंडिया न्यूज, महुआ, चैनल वन, न्यूज़ 30 समेत आधा दर्जन मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. दिल्ली में पिछले कई सालों से रंगमंच के सक्रिय अभिनेता के रूप में भी काम कर रहे हैं.

खेमराज वर्मा ने ज्वाइन किया नवभारत टाइम्स. पंजाब केसरी में बतौर रिपोर्टर डेढ़ साल काम करने के बाद खेमराज वर्मा ने नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर लिया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी पंजाब केसरी से ट्रेनी के रूप में की. बीएससी की पढाई डॉक्टर राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी से करने के बाद पत्रकारिता में भविष्य बनाने के लिए राजधानी का रुख किया. उन्होंने भारतीय विद्या भवन से हिंदी जर्नलिज्म में डिग्री ली.

सुदर्शन न्यूज़ में इन दिनों कई इस तरह के लोगों को लाने की प्रक्रिया चल रही है. हाल ही में सुदर्शन न्यूज़ में शशिकेस रंजन ने भी ज्वाइनिंग की है. शशिकेश इससे पहले स्टार न्यूज़, ज़ी न्यूज़ और बिहार में ज़ी पूरबिया लांच कर चुके हैं.

हंगामा न्यूज के ब्यूरो कार्यालय का वाराणसी में शुभारम्भ. वाराणसी से खबर है कि हंगामा न्यूज ग्रुप के ब्यूरो कार्यालय की शुरुआत कर दी गई है. शुभारम्भ परम स्वामीश्री श्रीअविमुक्तेश्वरानन्द ने किया. इस अवसर पर डा. सन्तोष सिंह (IMS BHU) ने भी अपनी शुभकामना प्रदान की. साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने कहा कि ‘हंगामा न्यूज’ महिलाओं की समस्याओं की ओर भी ध्यान देगा, यही हमारी मनोकामना है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन