Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बलिया के रेड लाइट एरिया से सबसे ज्यादा बिहार और बंगाल की लड़कियां मिलीं (देखें वीडियो)

देह की मंडी में पुलिस ने अचानक छापेमारी कर इससे जुड़े लोगों का हलक ही सुखा डाला। एक-एक कर रेड लाइट एरिया के संदिग्ध घरों की तलाशी कर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक सेक्स वर्करों, ग्राहकों व दलालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से रेड लाइट एरिया इलाके में जहां घंटों अफरा-तफरी का महौल बना रहा, वहीं संभ्रांत लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई की सराहना भी की।

देह की मंडी में पुलिस ने अचानक छापेमारी कर इससे जुड़े लोगों का हलक ही सुखा डाला। एक-एक कर रेड लाइट एरिया के संदिग्ध घरों की तलाशी कर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक सेक्स वर्करों, ग्राहकों व दलालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से रेड लाइट एरिया इलाके में जहां घंटों अफरा-तफरी का महौल बना रहा, वहीं संभ्रांत लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई की सराहना भी की।

शहर के बीचों-बीच स्थित इशरतगंज व उससे सटे मुहल्लों में वर्षों से देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। अन्य जनपदों सहित कई प्रांतों से लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर दल्ले शहर के स्वच्छ वातावरण को दमड़ी के लिए बदनाम कर रहे थे। इसकी शिकायत मुहल्ले के लोगों ने तहसील दिवस पर अधिकारियों से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनोज कुमार झा के निर्देश पर  पुलिस टीम धंधेबाजों पर आफत बनकर टूट पड़ी। जब तक सेक्स वर्कर व दलाल कुछ समझ पाते, तब तक दर्जनों की संख्या में वे पुलिस की चंगुल में फंस चुके थे।

यही नहीं, रेड के दौरान पुलिस ने रंगे हाथों रंगरेलिया मना रहे 08 मजनूओं के साथ ही 31 सेक्स वर्करों को दबोच डाला। गिरफ्तार किये गये सेक्स वर्करों में सबसे अधिक बिहार व बंगाल की लड़किया है, जिनकी उम्र महज 17 से 30 वर्ष के बीच हैं। लगभग दो घंटे चले इस आपरेशन से पुलिस ने जहां शहर की गंदगी को साफ किया, वहीं अन्य लोगों ने सुकून की सांस ली। छापेमारी में एसडीएम सदर रामानुज सिंह, सीओ सिटी केसी सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान शामिल रहे। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी बार-बार शिकायत की जा रही थी। यही नहीं, अन्य प्रदेशों की लड़कियों को बहला-फुसलाकर या फिर जबरदस्ती सेक्स वर्कर बनाया जा रहा था।

देखें संबंधित वीडियो

https://youtu.be/EBJciuZ1khw

https://youtu.be/J-xQbRzM6Uk

https://youtu.be/pYLBZrSiv5A

https://youtu.be/-nqC-lWGDfM

बलिया से संजीव कुमार की रिपोर्ट. संपर्क: 9838651849

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन