विवादास्पद राजनीतिक पत्रकार बारी वीस, जिन्होंने कर्मचारियों पर ‘लगातार धमकाने’ का आरोप लगाते हुए द न्यूयॉर्क टाइम्स से इस्तीफा दे दिया – और अपनी महिला मित्र व पत्नी, नेली बाउल्स के साथ द फ्री प्रेस की सह-स्थापना की…
पत्रकार बारी वीस जुलाई 2020 में द न्यूयॉर्क टाइम्स से नाटकीय ढंग से इस्तीफा देकर अचानक विवादों में घिर गई थीं. उन्होंने एनवाईटी को ऑनलाइन 1,500 शब्दों का इस्तीफा पत्र पोस्ट किया था. इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया था कि संस्थान में शत्रुतापूर्ण काम का माहौल है, और उनके साथ लगातार बदमाशी की जाती है.
बारी ने इस्तीफा देने के बाद द फ्री प्रेस की स्थापना की. दरअसल, यह कॉमन सेंस नाम की पत्रिका थी, जिसे बारी ने मीडिया कंपनी बनाकर फ्री प्रेस के नाम से रिलॉन्च किया था. इस ब्रॉन्ड को उन्होंने ईमानदारी, हठधर्मिता और प्रचंड स्वतंत्रता के बतौर पेश किया था.
40 वर्षीय बारी विस न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए बतौर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़ी हुई थीं. न्यूयॉर्क टाइम्स से इस्तीफे की खबर उन्होंने अपनी वेबसाइट द फ्री प्रेस पर पोस्ट की थी. जिसमें उन्होंने, सहकर्मियों द्वारा धमकाने और शतुत्रापूर्ण वातावरण होने जैसा आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि संस्थान में युवाओं और ज्यादातर 40 प्लस के बीच मतभेद की स्थिति रहती है. इस पर संस्थान के तमाम लोगों ने बारी की आलोचना में टिप्पणियां की थीं.

वीस ने अपने इस्तीफे में न्यूयॉर्क टाइम्स पर एक्स को समाचार एजेंडे पर हावी होने की अनुमति देने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि, प्रतीत होता है जैसे ट्विटर (एक्स) इसका अंतिम संपादक बन गया है. हालांकि ट्विटर, द न्यूयॉर्क टाइम्स के मास्टहेड पर नहीं है. इस मामले ने उन्हें विवादों में ला खड़ा किया था.
वीस ने 2010 की शुरूआत में यहूदी संस्कृति और राजनीति पर केंद्रित डिजिटल पत्रिका टैबलेट से पत्रकारिता में कदम रखा था. 2019 में उन्होंने अपनी किताब हाउ टू फाइट एंटिसेमिटिज्म का विमोचन किया था. द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, उन्होंने इजराइल-गाजा युद्ध के दौरान इजराइल की रक्षा करने वाले नेटीजनों के पक्ष में भी बात की है.
वीस इसलिए भी विवादों के केंद्र में रहीं, क्योंकि उन्होंने अपनी महिला पत्रकार मित्र नेली बाउल्स से साल 2021 में शादी कर ली थी. बाउल्स द फ्री प्रेस की को-फाउंडर भी हैं.


