Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

बस्ती प्रेस क्लब चुनाव परिणाम : विनोद कुमार उपाध्याय बने अध्यक्ष, महेंद्र तिवारी महामंत्री पद पर काबिज

बस्ती : सारे कयासों को धता बताकर विनोद कुमार उपाध्याय ने प्रेस क्लब अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय को पन्द्रह मतों से पराजित कर दिया। वहीं सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी को 6 व विवेक कुमार गुप्ता को महज अपने ही एक वोट से संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे का मुकाबला रहा। महामंत्री पद पर महेन्द्र तिवारी ने जीत दर्ज कराई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी रमेश कुमार मिश्रा को पांच वोटों से हराया। महेन्द्र को 34 तथा रमेश को 29 वोट मिले। जीशान हैदर 28 तथा अजय कुमार श्रीवास्तव 14 वोटों पर सिमट गये।

उपाध्यक्ष पद पर अमित सिंह ने 58 तथा ओपी त्रिपाठी ने 56 मत पाकर शानदार जीत हासिल की। अरूणेश श्रीवास्तव को 40 तथा तनवीर को 44 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर इमरान अली को 58 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार राघवेन्द्र सिंह शूटर को 10 मतों से शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मतदाताओं ने राकेश चन्द्र श्रीवास्तव बिन्नू को दी। उन्हें कुल 64 मत मिले। निकटतम उम्मीदवार श्री प्रकाश श्रीवास्तव को 42 मत मिले। 22 मतों के अंतर से उन्हें हार स्वीकार करनी पड़ी। सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका था। इसमें दिनेश उपाध्याय, काशीराम दुबे, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, राघवेन्द्र मिश्र पट्टू, रजनीश त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, विपिन बिहारी तिवारी शामिल हैं। संरक्षक पद पर चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने को लेकर प्रबुद्ध जनों में तीखी प्रतिक्रिया चल रही थी। वरिष्ठ पत्रकार इस बात से नाराज थे कि संरक्षक का चुनाव हमें आपसी सहमित से करना चाहिये। फिलहाल इस पद पर दिनेश सिंह, शिव प्रसाद गौड़, पंकज सोनी, प्रकाश चन्द्र गुप्ता भाग्य आजमा रहे थे।

श्री गुप्ता को इस पद पर विजय हासिल हुई। वे पूर्व अध्यक्ष भी रहे। चुनाव अधिकारी स्कन्द शुक्ल ने परिणाम घोषित करते हुये प्रत्याशियों के प्रति आभार जताया कि उन्होने मतगणना, मतदान के दौरान शांति व सौहार्द बनाये रखा। व्यवस्था को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने वालों में दिनेश चन्द्र पाण्डेय, जयंत कुमार मिश्र, हिन्दुस्तान अखबार के सुल्तानपुर प्रभारी, हल्द्वानी दैनिक जागरण अखबार के समाचार संपादक कमलेश पाण्डेय, नवभारत टाइम्स वाराणसी के दिनेश चन्द्र मिश्र, दैनिक जागरण अमरोहा से अभिषेक श्रीवास्तव राजन, दिनेश मिश्र, नोडल अधिकारी वीरेन्द्र पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, सिम्मी भाटिया, दीनदयाल तिवारी, राजेश पाण्डेय, सुरेन्द्र पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह भोलू, सुभाष पाण्डेय आदि शामिल रहे। अंत में सहायक सूचना निदेशक डा. एमडी सिंह ने निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाया। इस दौरान एडिशनल एसपी रोहित मिश्र, कोतवाल डीके श्रीवास्तव, तहसीलदार व प्रभारी एसडीएम अखिलेश सिंह, थानाध्यक्ष नगर निर्भय नारायण सिंह, व कप्तानगंज थानाध्यक्ष मौजूद रहे। चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये सभी ने चुनाव अधिकारी की सराहना की।

बस्ती से राज कुमार शुक्ला की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Skand Shukla senior journalist

    October 4, 2016 at 3:10 pm

    😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन